Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 महीने में टूटी TV एक्ट्रेस की सगाई? मंगेतर ने किया चीट? 31 की हसीना ने रिश्ते पर खुद तोड़ी चुप्पी!

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। महज दो महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड करण धनक से सगाई करने वाली जिया के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई टूटने और करण के चीटिंग करने तक के दावे किए जा रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 31, 2026 14:10
Share :
Jiya Shankar

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। महज दो महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड करण धनक से सगाई करने वाली जिया के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई टूटने और करण के चीटिंग करने तक के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, जिया शंकर ने इसी साल अगस्त में करण धनक के साथ सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें करण घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आए थे। वहीं, जिया अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। लेकिन 29 अक्टूबर को फैंस ने जिया की इंस्टाग्राम एक्टिविटी में बदलाव नोटिस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने करण को अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा उन्होंने दिल टूटने और धोखे से जुड़ी पोस्ट भी रीशेयर कीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चाएं तेज हो गईं। लगातार फैल रही अफवाहों के बीच जिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर अटकलें न लगाने और अफवाहें न फैलाने की अपील की। एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ बातें निजी होती हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। हालांकि, जिया ने न तो चीटिंग की पुष्टि की है और न ही सगाई टूटने की खबरों पर मुहर लगाई है।

First published on: Oct 31, 2026 02:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो