Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Diplomat X Review: कैसी है John Abraham की नई मूवी? थ्रिलर ड्रामा देख क्या बोले फैंस?

Diplomat X Review: जॉन अब्राहम की नई थ्रिलर ड्रामा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी को देख फैंस ने क्या कहा?

Diplomat X Review: जॉन अब्राहम की नई थ्रिलर ड्रामा मूवी ‘डिप्लोमैट’ होली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। वहीं अब फिल्म देखकर फैंस ने इंटरनेट पर अपने रिव्यू भी शेयर कर दिए हैं। अगर आप भी मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं तो इंटरनेट यूजर्स की राय देख अंदाजा लगा सकते हैं कि मूवी कैसी होगी? चलिए आपको भी बताते हैं यूजर्स ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Aamir Khan और गौरी की कैसे शुरू हुई ये लवस्टोरी? क्या करती हैं एक्टर की नई गर्लफ्रेंड?

---विज्ञापन---

मूवी देख क्या बोले फैंस?

इंटरनेट पर यूजर्स मूवी देखकर अपने विचार साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने रिव्यू देते हुए कहा कि सच्ची घटना पर आधारित ये मूवी वाकई काफी अच्छी है। वहीं दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होली के दिन जॉन बेहद कमाल मूवी लेकर आए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म की कहानी काफी शानदार है। वहीं कुछ लोगों को फिल्म का प्लॉट काफी अच्छा लगा। कुल मिलाकर बात करें तो यूजर्स का मूवी के लिए यूजर्स का रिव्यू कमाल रहा।

मूवी की कहानी

फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। मूवी में जेपी सिंह भारतीय डिप्लोमैट का किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया है, जो पाकिस्तान के इस्लामाबाद में इंडियन एंबेसी में काम करते हैं। वहीं मूवी में दिखाया गया है कि उनकी एंबेसी में एक महिला घुस जाती है जो खुद को भारतीय बताती है। साथ ही मदद मांगते हुए कहती हैं कि उन्हें वापस भारत जाना है। इसके आगे जो भी कुछ होता है वो आपको मूवी देखकर पता ही चल जाएगा।

---विज्ञापन---

फिल्म में कौन-कौन?

जॉन अब्राहम काफी समय बाद बड़े पर्दे पर इस अवतार में दिखे हैं। वहीं जब मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था तभी से फैंस इसे देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। मूवी में जॉन अब्राहम के साथ-साथ प्राप्ति शुक्ला, सादिया, जगजीत संधू, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और राम गोपाल बजाज मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: आमिर खान के परिवार से मिलकर क्या बोलीं गौरी? शादी के सवाल पर जानें एक्टर की राय

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2025 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola