Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सरकार ने सेंसर बोर्ड में किया बड़ा बदलाव, पंकज त्रिपाठी-प्रीति जिंटा सहित 18 नए सदस्य किए गए शामिल

Centre reconstitutes Censor Board: फिल्म सेंसर बोर्ड को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. इसमें फिल्म जगत से कई कलाकारों को जिम्मेदारी दी गई है.

Centre reconstitutes Censor Board
Centre reconstitutes Censor Board

Centre reconstitutes Censor Board: बुधवार 16 सितंबर को भारत सरकार ने फिल्म सेंसर बोर्ड (CBFC) में बड़ा बदलाव किया है. भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है. अब इस नए बोर्ड में कुल 18 सदस्य हैं. इनमें पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी से लेकर प्रीति जिंटा और रूपाली गांगुली समेत कई बड़े सितारे शामिल किए गए हैं.

सेंसर बोर्ड में शामिल हुए ये स्टार्स

पुनर्गठित सेंसर बोर्ड में प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, रुपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी, बंगाली एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी, मनोज जोशी, विनोद अनुपम, अभिषेक जैन, रिक्की केज, प्रियदर्शन, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागद्दा, यतिंदर मिश्रा, निला पांडा, प्रसोनजीत चटर्ज, रमेश पतंगे, वामन केंद्रे को जिम्मेदारी दी गई है.

---विज्ञापन---

सेंसर बोर्ड की इस नई लिस्ट में सिनेमा, संगीत, साहित्य और कला के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है. लिस्ट में शामिल कलाकर अब फिल्म प्रमाणन से जुड़े मामलों में अहम योगदान देंगे. इसमें टीवी से लेकर, रीजनल फिल्म इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हैं. पूरी लिस्ट देखें तो एक तरफ प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी और पंकज त्रिपाठी जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का नाम भी इसमें शामिल है.

बोर्ड के पुराने मेंबर्स

बता दें इससे पहले CBFC का पुनर्गठन अगस्त 2017 में हुआ था. ये तीन साल के कार्यकाल के लिए किया गया था. इसके बाद नया पुनर्गठन नहीं हुआ तो उस बोर्ड के मेंबर्स 2020 के बाद भी पद पर बने रहे. पिछले बोर्ड में विद्या बालन, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, वामन केंद्रे, रमेश पतंगे, पूर्व फुटबॉलर मिहिर भूटिया, एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला, वाणी त्रिपाठी टिकू, जीविता राजशेखर, फिल्म निर्माता टीएस नागभरण और फिल्म निर्माता नरेश चंद्र लाल शामिल थे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2026 11:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola