Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

आधी रात को ये कैसी डरावनी आवाज! दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- हॉन्टेड हाउस

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी बार मां बनने के बाद एक्ट्रेस मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने अपना वीडियो शेयर कर कहा- हॉन्टेड हाउस, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी बार मां बनने के बाद एक्ट्रेस मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दीपिका आधी रात को ब्रेस्ट पंप करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने इसकी आवाज की तुलना किसी हॉन्टेड हाउस से कर दी है.

दीपिका ने शेयर किया मजेदार वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फनी पोस्ट शेयर की है. इसमें वह सफेद कपड़े से अपना पूरा शरीर ढके हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और गोद में ब्रेस्ट पंप की मशीन रखी है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘एक हॉन्टेड हाउस, लेकिन असल में यह आधी रात को आपके ब्रेस्ट पंप से आने वाली आवाज है.’ दीपिका का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

---विज्ञापन---

दूसरी बार मां बनी हैं दीपिका पादुकोण

बता दें, कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था. कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है. इससे पहले दोनों सितंबर 2024 में पहली बार माता-पिता बने थे. उनकी बड़ी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह है. दीपिका ने 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.

कब फिल्मों में वापसी करेंगी दीपिका?

मां बनने के बाद से ही फैंस दीपिका की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच उनकी फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं. खबरों के मुताबिक, दीपिका इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए मुंबई में एक भव्य गाने की शूटिंग की तैयारी है. ऐसे में माना जा रहा है कि दीपिका जल्द ही शूटिंग के लिए वापसी कर सकती हैं.

---विज्ञापन---

फैंस को वीडियो आ रहा खूब पसंद

दीपिका का यह वीडियो दिखाता है कि वह मां बनने के इस नए सफर को कितने हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में जी रही हैं. फिलहाल, उनका यह हॉन्टेड हाउस वाला पोस्ट फैंस को खूब गुदगुदा रहा है.

First published on: Oct 31, 2026 07:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो