Cirkus Poster: ‘सिम्बा’ जैसी एंटरटेनर फिल्म देने के बाद अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं। रणवीर काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर चर्चा में हैं। बड़े पर्दे पर एक बार फिर से ये जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ अलग एंटरटेनर पैकेज लेकर आ रही है। रणवीर सिंह के साथ-साथ रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। सर्कस के पोस्टर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़िए –Blurr Teaser: तापसी पन्नू ने दिखाई अपनी ‘ब्लर’ दुनिया की झलक, सस्पेंस से भरपूर टीजर
Cirkus का नया पोस्टर रिलीज
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को खुशखबरी देते हुए फिल्म ‘सर्कस’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। इन पोस्टर्स में रणवीर ‘सर्कस’ के मास्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में रणवीर के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट भी देखी जा सकती है। इस पोस्ट को रिलीज करते हुए रोहित शेट्टी ने ये भी बताया की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद रणवीर के फैंस में इस फिल्म का क्रेज बढ़ गया है।
इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट् के मुताबिक फिल्म‘सर्कस’ का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है तो ये कन्फर्म है कि ट्रेलर जल्द ही सामने आने वाला है। फिल्म रिलीज की बात करें तो ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
और पढ़िए –Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी देवी की पहली तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यारा
Cirkus में होगा रणवीर सिंह का डबल रोल
‘सर्कस’ फिल्म की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के इन दोनों किरदारों का इशारा रोहित शेट्टी ने पोस्टर्स के जरिए दिया है। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट लीड रोल में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में रणवीर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें