---विज्ञापन---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha से पहले इन बॉलीवुड स्टार्स ने मंडप में किया पार्टनर को Kiss, देखिए लिस्ट

Bollywood Stars who kissed in their wedding: बॉलीवु़ड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी की तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी फेल पर वो […]

Parineeti Chopra-Raghav Chadha
pic credit: Google

Bollywood Stars who kissed in their wedding: बॉलीवु़ड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी की तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी फेल पर वो प्यार साफ दिखाई दे रहा है। शादी की तस्वीरों में एक फोटो में राघव अपनी दुल्गन परिणीति को किस करते दिखाई दे रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से पहले भी कई स्टार्स शादी के मंडप में एक दूसरे को किस कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Mission Raniganj का शानदार ट्रेलर रिलीज, ‘जसवन्त सिंह गिल’ बन छा गए Akshay Kumar

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (These Bollywood Stars who kissed in their wedding)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी की तस्वीरें काफी सुंदर है और फैंस को बहुत पसंद भी आ रही है। वहीं, इस जोड़ी ने बॉलीवुड कपल्स के मंडप पर किस वाले ट्रेंड को भी फॉलो किया है। एक फोटो में राघव अपनी नई नवेली दुल्हन परिणीति को किस कर रहे हैं और इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी आंखें बंद कर रखी है।

कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra-Kiara Advani)

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने शादी तस्वीरों में किस करते दिखे थे। सिद्धार्थ ने भी राघव की तरह कियारा के माथे पर किस किया था। उनकी इस रोमांटिक फोटो को फैंस ने खूब पसंद किया था।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को घर में ही अपने परिवार और फ्रेंड्स के सामने सात फेरे लिए थे। कपल की शादी की शानदार तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। एक फोटो में कपल लिप लॉक करते दिखे थे।

फरहान अख्‍तर-शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar-Shibani Dandekar)

आलिया और रणबीर की तरह ही फरहान अख्‍तर और उनकी वाइफ शिबानी दांडेकर ने भी वेडिंग सेरमनी के दौरान एक-दूसरे को किस किया था। दोनों की लिप किस करते हुए फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस (Priyanka Chopra-Nick Jonas)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जो तस्वीरें सामने आई थी, उन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे को किस करता नजर आया था।

First published on: Sep 25, 2023 03:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.