---विज्ञापन---

Eid-Ul-Fitr 2024: हिंदू होकर भी ईद का जश्न मनाते हैं बड़े  सेलिब्रिटीज, एकता कपूर रखती हैं रोजा

Eid-Ul-Fitr 2024: टीवी और बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ईद का त्योहार मनाते हैं और रोजा भी रखते हैं।

Jasmin Bhasin,Tejasswi Prakash, kunal jaisingh
इमेज क्रेडिट; E24 बॉलीवुड

Eid-Ul-Fitr 2024: भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में ईद की तैयारियां चल रही हैं। लोग इस त्योहार को खुब धूमधाम से मनाते हैं। कहने को तो यह त्योहार मुस्लिमों का है, लेकिन इसे सभी धर्मों के लोग सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी इस त्योहार का खूब आनंद लेते हैं।

फिल्मी सितारे हर साल ईद के दिन अपने दोस्तों से मिलते हैं और उनके साथ खूब एंजॉय करते हैं। लजीज खाने से लेकर घूमने- फिरने और कई तरह के गेम को भी साथ में खेलते हैं। ऐसे कई सारे सेलेब्रिटी हैं, जो मुस्लिम न होकर भी ईद का त्योहार बड़े चाव से मनाते हैं। इन सेलिब्रिटीज में जैस्मिन भसीन से लेकर तेजस्वी प्रकाश और कुणाल सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ये हिंदू सेलिब्रिटीज मनाते हैं ईद

जैस्मिन भसीन: जैस्मिन भसीन हर साल ईद का त्योहार अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और उनके परिवार के साथ मनाती हैं। जैस्मिन ईद की फोटोज भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करती हैं।

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश भी हर साल ईद का त्योहार अपने दोस्तों के साथ मनाती हैं। तेजस्वी का ऐसा मानना है कि ईद प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें ईद में बनने वाले पकवान बहुत पसंद हैं।

कुणाल जयसिंह

कुणाल जयसिंह (Kunal jaisingh) टीवी के फेमस एक्टर हैं। कुणाल बताते हैं कि वह ईद के दिन अपने मुस्लिम दोस्तों के घर जरूर जाते हैं। एक्टर ईद पर शिरखुर्मा और हलीम खाना पसंद करते हैं।

अनुष्का सेन

अनुष्का सेन (Anushka Sen) और जन्नत जुबैर बेस्ट फ्रेंड हैं। अनुष्का सेन हर साल ईद  के दिन जन्नत के घर जाती हैं और उनके परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाती हैं।

एकता कपूर
एकता कपूर बॉलीवुड की एक फेमस प्रोड्यूसर हैं। ये सभी त्योहारों को बड़े धूम-धाम से मनाती हैं। एकता ईद तो मनाती ही हैं, इसके अलावा रमजान में एक रोजा भी जरूर रखती हैं।

यह भी पढ़ें: बनना चाहती थीं IASऑफिसर, बुलाया जाता था ‘गैस टैंकर’

First published on: Apr 10, 2024 04:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.