Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने मनाई बेटी ‘देवी’ की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, साझा किया क्यूट फैमिली वीडियो

Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते 12 नवंबर को पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा ने नन्हीं परी को जन्म दिया है, जिसका नाम जोड़े ने ‘देवी’ रखा है। वहीं देवी के दुनिया में आने के एक महीने पूरे हो जाने पर न्यू मॉम-डैड ने उनका शानदार तरीके से बर्थडे मनाया है। साथ […]

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने मनाई बेटी 'देवी' की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, साझा किया क्यूट फैमिली वीडियो
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने मनाई बेटी 'देवी' की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, साझा किया क्यूट फैमिली वीडियो

Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते 12 नवंबर को पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा ने नन्हीं परी को जन्म दिया है, जिसका नाम जोड़े ने ‘देवी’ रखा है। वहीं देवी के दुनिया में आने के एक महीने पूरे हो जाने पर न्यू मॉम-डैड ने उनका शानदार तरीके से बर्थडे मनाया है। साथ ही वीडियो साझा कर फैंस को फैमिली गोल देते नजर आए हैं।

Bipasha Basu ने मनाया देवी का बर्थडे 

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस क्लिप में जोड़ा साथ में मिलकर केक काटते और एक-दूसरे को खिलाते नजर आ रहा है। केक कटिंग के समय दोनों हैप्पी बर्थडे गाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्लिप में देवी की एक भी झलक नहीं देखने को मिली है। वहीं वीडियो में न्यूली मॉम बिपाशा बसु ऑफ ब्लू कलर की फ्रॉक ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। तो वहीं करण सिंह ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी डैपर लगे हैं।

और पढ़िएVideo: करीना कपूर के बेटे जेह का सोशल मीडिया पर धमाल, वीडियो देख फैंस को आया प्यार

पोस्ट शेयर कर फैंस का भी जताया आभार

वीडियो को पोस्ट करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है,’और ऐसे ही देवी एक महीने की हो गई। आप सभी का धन्यवाद जो देवी को प्यार और आशीर्वाद भेजते रहते हैं। हम बहुत आभारी हैं…दुर्गा दुर्गा।’ बिपाशा का ये फैमिली वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस समेत सितारे भी पोस्ट पर कमेंट कर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़िएरोहन ठक्कर को डेट कर रहीं हैं अंशुला कपूर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

सितारे भी दे रहे शुभकामनाएं

बिपाशा बसु के पोस्ट पर कमेंट करते हुए आरती सिंह और दीया मिर्जा ने रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो देवी… भगवान आपको आशीर्वाद दें।’ वहीं बाकी फैंस भी कपल की तारीफ करते हुए देवी को प्यार भेज शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। बता दें कि बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी इसके बाद इसी साल अगस्त में उन्होंने प्रेग्नन्सी की घोषणा की थी। वहीं 12 नवंबर 2022 को देवी ने जन्म लेकर कपल के पैरेंटहुड के सपने को पूरा कर दिया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 13, 2022 03:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.