---विज्ञापन---

Bipasha Basu Baby Video: बेटी देवी को लेकर घर पहुंचे बिपाशा-करण, पैप्स को दिए ‘फैमिली पोज’

Bipasha Basu Baby Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 43 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के घर लक्ष्मी आई हैं, जिसके बाद से ही ये जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं बिपाशा के घर खुशखबरी आने के बाद से ही फैंस […]

Bipasha Basu Baby Video: बेटी देवी को लेकर घर पहुंचे बिपाशा-करण, पैप्स को दिए 'फैमिली पोज'
Bipasha Basu Baby Video: बेटी देवी को लेकर घर पहुंचे बिपाशा-करण, पैप्स को दिए 'फैमिली पोज'

Bipasha Basu Baby Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 43 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के घर लक्ष्मी आई हैं, जिसके बाद से ही ये जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं बिपाशा के घर खुशखबरी आने के बाद से ही फैंस नन्ही परी की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब ये इंतजार खत्म होता नजर आया है। बिपाशा बसु को पति करण सिंह और बेटी देवी संग बाहर निकल पैपराजी को पोज देते देखा गया है।

बेटी को लेकर घर पहुंचे बिपाशा-करण

बिपाशा बसु के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Bipasha Basu Spotted Video) को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में बिपाशा और करण अपनी नन्ही परी देवी बसु सिंह ग्रोवर को लेकर अस्पताल से घर लौटते नजर आए हैं। वहीं, पैपराजी कपल को देखकर उन्हें शुभकामनाएं देने लगते हैं। साथ ही उनसे फोटो के लिए डिमांड करते नजर आते हैं। बिपाशा और करण भी पैप्स को नाराज किए बिना उनके कैमरों के लिए पोज देते देखे गए हैं।

पैप्स के सामने दिए ‘फैमिली पोज’

वायरल वीडियो में करण सिंह ग्रोवर, ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट पहन ब्लैक बैग टांगे नजर आए हैं। दूसरी ओर बिपाशा बसु को ब्लैक एंड व्हाइट कम्फर्टेबल ड्रेस में बेटी को गोद में पकड़े देखा गया है। हालांकि, वीडियो में करण-बिपाशा की बेटी की झलक नहीं देखने को मिली है। लेकिन फैंस को कपल का ये जेस्चर काफी पसंद आया है। क्लिप के सामने आने के बाद से एक बार फिर कपल के लिए बधाइयों का तांता लग गया है।

खुशखबरी देते हुए किया बेटी के नाम का खुलासा 

बिपाशा बसु ने हाल ही में पोस्ट कर बेटी होने की जानकारी दी थी। साथ ही बच्ची के नाम का भी खुलासा किया था। बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा (Bipasha Basu Post) किया था। इस नोट से एक पिक्चर भी अटैच्ड था, जिसमें बिपाशा की बेटी के पैर देखने को मिले। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,’हमारे प्रेम और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अभी यहां है और वह दिव्य है।’

First published on: Nov 15, 2022 03:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.