Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhool Chuk Maaf को हिट बनाने वाले 5 कारण, रियलिटी से बिल्कुल दूर है मूवी की कहानी

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में हिट साबित हो गई है। वहीं मूवी को आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं। चलिए मूवी के उन 5 कारणों की बात करते हैं जिन्होंने मूवी को हिट बना दिया।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर हिट मूवीज की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। वहीं थिएटर्स के बाद अब आप इस मूवी को प्राइम वीडियो पर घर बैठकर देख सकते हैं। आज हम आपको मूवी के उन 5 कारणों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मूवी को हिट कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर वो कौन-कौन से 5 कारण हैं?

यह भी पढ़ें: OTT पर ‘माधव मिश्रा’ का भौकाल, ‘बदनाम’ सीरीज को छोड़ा पीछे, 1 हफ्ते में मिले इतने व्यूज

---विज्ञापन---

1- कहानी

सबसे पहले बात करते हैं मूवी की कहानी की। भले ही ये रियलिटी से बिल्कुल दूर हो लेकिन स्क्रीन पर ये काफी इंट्रेस्टिंग लगी। मूवी में दिखाया कि कैसे ‘रंजन’ नाम का लड़का एक ही डेट के इर्द-गिर्द घूमता रह जाता है और इस वजह से उसकी शादी भी अटक जाती है। इसे देखने में काफी मजा भी आया और हंसी चेहरे से गायब भी नहीं हुई।

---विज्ञापन---

2- स्टारकास्ट की एक्टिंग

मूवी में स्टारकास्ट ने काफी अच्छा काम किया है। राजकुमार राव से लेकर संजय मिश्रा तक जब भी स्क्रीन पर आते हैं आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हो। वहीं मूवी में राजकुमार राव और संजय मिश्रा के साथ-साथ वामिका गब्बी, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और इश्तियाक खान ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है।

---विज्ञापन---

3- राजकुमार राव की कॉमिक टाइमिंग

राजकुमार राव ने मूवी में लीड रोल प्ले किया है। वहीं उनकी कॉमिक टाइम से तो हर कोई वाकिफ है। इस मूवी में भी उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी के साथ लोगों को एंटरटेन किया। मूवी में उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वो रंजन का किरदार निभा रहे हैं, बल्कि लगता है कि वो रंजन के किरदार को रियल लाइफ में जी रहे हैं। हालांकि ये ही एक अच्छे एक्टर की पहचान होती है जब ऑडियंस उसके किरदार को रील की जगह रियल समझ लेते हैं और राजकुमार राव ने बखूबी इस किरदार में जान डाल दी।

---विज्ञापन---

4- डायरेक्शन

ये मूवी मैडॉक प्रोडक्शन के बैनर के तले बनी है। साथ ही राजकुमार राव और मैडॉक की जोड़ी को फैंस काफी समय से पसंद करते आ रहे हैं। इसमें भी जोड़ी ने काफी धमाल मचाया। वहीं मूवी को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने हर एक चीज पर बारीकी से ध्यान दिया है। चाहे वो स्टार्स की लोकल बोली हो या फिर मूवी का प्लॉट, करण ने सब पर अच्छे से ध्यान देकर इस मूवी को पर्दे पर उतारा, जो काफी रोमांचक लगा।

---विज्ञापन---

5- फिल्म के गाने

गानों के बिना किसी भी मूवी को अधूरा ही माना जाता है। जब तक अच्छा म्यूजिक नहीं सुनने को मिलता मूवी देखने में मजा ही नहीं आता। वहीं काफी लंबे समय बाद किसी मूवी के गाने फेमस हुए हैं। भूल माफ के गाने भी ऑडियंस को काफी पसंद आए। चाहे वो ‘हट बदमाश’ हो या फिर ‘कोई ना’, हर गाना अच्छे से मूवी में फिट होता नजर आया। हालांकि मूवी का ‘चोर बाजारी’ गाना दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की ‘लव आज कल’ का रीमेक था।

यह भी पढ़ें: OTT पर छाई साउथ फिल्म, 5.7 मिलियन व्यूज के साथ नंबर वन, देखें टॉप 5 लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2025 11:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola