---विज्ञापन---

Bhagyashree Birthday: आज मना रही हैं भाग्यश्री अपना 54वां जन्मदिन, जानें उनके बारें में कुछ अनसुने किस्से

Bhagyashree Birthday: मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यश्री आह अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह एक्टर्स बहुत ही खूबसूरत हैं। इनका जन्म जन्म 23 फरवरी 1969 के दिन सांगली महाराष्ट्र में हुआ हुआ था। वो राजघराने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता विजय सिंह […]

Bhagyashree Birthday: आज मना रही हैं भाग्यश्री अपना 54th Birthday, जानें उनके बारें में कुछ अनसुने किस्से
Bhagyashree Birthday: आज मना रही हैं भाग्यश्री अपना 54th Birthday, जानें उनके बारें में कुछ अनसुने किस्से

Bhagyashree Birthday: मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यश्री आह अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह एक्टर्स बहुत ही खूबसूरत हैं। इनका जन्म जन्म 23 फरवरी 1969 के दिन सांगली महाराष्ट्र में हुआ हुआ था। वो राजघराने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। भाग्यश्री तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं।

भाग्यश्री रखती हैं अपनी फिटनेस का ध्यान

बता दें कि ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यश्री (Beautiful Actress Bhagyashree) आज अपना 54वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं। लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। एक्ट्रेस ने 54 की उम्र में भी खुद को इतना फिट रखा हुआ है कि वो आज भी नई एक्ट्रेस को मात देती हैं। आये दिन भाग्यश्री अपने योग और एक्सरसाइज के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिससे पता चलता है कि वो फिटनेस को लेकर कितनी सजग हैं।

ऐसे की उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत

पता हो कि भाग्यश्री से ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में टीवी शो ‘कच्ची धूप’ से की थी। इस सीरियल के बाद उन्होंने साल 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट सलमान खान को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में भाग्यश्री की मासूमियत ने रातों रात लोगों के दिल में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। प्यारी सी लव स्टोरी को सभी ने बहुत पसंद किया और फील हिट साबित हुई।

किस सीन के लिए सलमान ने कर दिया था मना

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री के अपोजिट सलमान खान को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में एक किस सीन फिल्माया जाना था, लेकिन सलमान खान ने इस सीन के लिए मना कर दिया था। इसी फिल्म का डायलॉग ‘ एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते’ बहुत फेमस हुआ था जो आज भी सुनने को मिल जाता हैं।

‘मैंने प्यार किया’ के लिए एक्ट्रेस ने मांगी थी तीन गुना अधिक फीस

बता दें कि, ‘मैंने प्यार किया’ भाग्यश्री की पहली फिल्म थी जिसमें उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने तीन गुना अधिक फीस चार्ज की थी। जिसके लिए जहां सलमान खान को 30 हजार रुपए दिए गए वहीं भाग्यश्री को 1 लाख रुपए फीस मिली।

साल 1990 में कर ली थी भाग्यश्री ने शादी

अपनी पहली ही फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद भाग्यश्री ने अपने दोस्त और प्यार हिमालय दासानी से शादी कर ली। हालांकि इस शादी का उनकी फॅमिली ने विरोध किया, जिसका सामना करते हुए एक्ट्रेस ने नए रिश्ते कि बागडोर को बखूबी संभाला। उनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी रही और दोनों का प्यार आज भी बरक़रार हैं।

First published on: Feb 23, 2023 10:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.