Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Statement: अर्जुन कपूर ने इंटीमेसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा-‘करियर पर फोकस करना जरूरी’

Arjun Kapoor Statement: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं और इन दिनों एमटीवी की वेब सीरीज ‘निषेध 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस वेब सीरीज को वो धमाकेदार तरीके से प्रमोट कर रहे हैं। इस […]

Arjun Kapoor Statement
Arjun Kapoor Statement

Arjun Kapoor Statement: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं और इन दिनों एमटीवी की वेब सीरीज ‘निषेध 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस वेब सीरीज को वो धमाकेदार तरीके से प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान इवेंट पर उन्होंने अबॉर्शन, सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की और सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

और पढ़िएDrishyam 2 की रिलीज पर भावुक हुए अजय देवगन, इस शख्स को किया याद

Arjun Kapoor says he fights against obesity every day 'with a smile' on his face | Bollywood - Hindustan Times

बेबाकी से दिया जवाब

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से एक पत्रकार ने सवाल किया कि, ‘हमारे देश की संस्कृति-जहां शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने नहीं चाहिए, इसपर आप क्या सोचते हैं, आपके क्या विचार है? शादी से पहले सेक्स करना ठीक है? मल्टीपल पार्टनर्स रखना सही है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, ‘इंसान की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप बहुत से लोगों से मिलते हैं और कई सारे रिलेशनशिप्स को एक्स्प्लोर करते हैं।’

WATCH: Arjun Kapoor shares BTS glimpses of his makeover; Ladylove Malaika Arora has THIS reaction | PINKVILLA

‘शादी करना बड़ी बात’

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने आगे कहा कि, ‘जब आप तय करते हैं शादी करने की, तो ये उस व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात होती है। शादी करने से भी बड़ी बात होती है किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना। शादी तक पहुंचने के लिए भी तो कई सारी स्टेज पार करनी पड़ती हैं। आप उस पहले इंसान से मिलकर यह तय नहीं कर सकते कि इसी इंसान से शादी होगी। आप 18-19 साल की उम्र में ये कैसे बता सकते हैं कि एक दूसरे के लिए पर्फेक्ट हैं या नहीं?

Arjun Kapoor's statement over boycott trend irks MP's Home Minister

‘करियर पर फोकस करना’

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने ये भी कहा कि, ‘कई बार आपको लगता है कि ये ही सच्चा प्यार है लेकिन बाद में आपको समझ आता है कि आपको अपने करियर पर फोकस करना है और हम इस रिश्ते के साथ नहीं रह सकते। क्योंकि ऐसी कई चीजें होती हैं जो ठीक नहीं होती।’ आप मेरे से पूछ रहे हैं मल्टीपल पार्टनर्स के बारे में? ‘अरे ये लाइफ है कोई वीडियो गेम नहीं तो मुझे लगता है कि आपको अपना सवाल बदलना चाहिए, क्योंकि इसका जवाब लॉजिकल है।’

और पढ़िएNora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही ने सेक्विन गाउन में फिर ढाया कहर, यूजर बोला- ‘मुझसे शादी करोगी’

Arjun Kapoor posts an emotional tribute to Sidharth Shukla | Hindi Movie News - Times of India

एक्टर की आने वाली फिल्म

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आएंगे। खबर है कि इस वक्त उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं और वो साल 2023 में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं अब देखना है कि एक्टर की इन फिल्मों को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है और वो अपनी फिल्मों से लोगों का कितना दिल जीत लेते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 18, 2022 12:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.