Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं किसी को नहीं बता सकता…’, Arjun Kapoor के क्रिप्टिक पोस्ट को देख फैंस हैरान!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं और जब से वो मलाइका अरोड़ा से अलग हुए हैं। तब से तो अक्सर ही क्रिप्टिक नोट शेयर करते रहते हैं और एक बार फिर एक्टर का नया क्रिप्टिक नोट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है और उसके बाद से एक्टर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों ही अर्जुन ने अपनी दादी को खोया है, जिनके वो बेहद करीब थे। इस बीच अर्जुन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका लेटेस्ट क्रिप्टिक पोस्ट है। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही फैंस के साथ अपने दिल की बात साझा करते रहते हैं। अर्जुन ने इस बार भी कुछ ऐसा लिखा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ‘सिकंदर’ हीरोइन की एंट्री, ‘रावण’ के करीब होगा रोल?

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर का नया क्रिप्टिक पोस्ट

सिंघम के विलेन बनकर सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नया क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। क्रिप्टिक नोट में अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘कुछ बातें मैं किसी को नहीं बता सकता, इसलिए नहीं कि मैं नहीं बताना चाहती, बल्कि इसलिए कि मुझे नहीं लगता कि वो कभी समझ पाएंगे।’ अर्जुन ने आखिर ये बात क्यों और किसके लिए लिखी है, ये तो वहीं जानते हैं, मगर अचानक उनकी इस बात ने फैंस को जरूर चौंका दिया है।

---विज्ञापन---

रिलेशनशिप पर अर्जुन कपूर की राय

हाल ही में न्यूज 18 संग बातचीत में अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज के टाइम में जो मैं प्यार से चाहता हूं, वो ये कि मैं किसी के साथ अपनी खामोशी बांट सकूं और ये सबसे जरूरी है। आप अपनी बातें बिना एहसास किए भी शेयर करा सकते हैं। रिलेशनशिप में कम्फर्ट अहम होता है दिन खत्म करने के बाद, आपके अंदर अपने पसंदीदा शख्स से मिलने की चाहत होनी चाहिए।’

---विज्ञापन---

दादी को याद कर हुए इमोशनल  

अर्जुन कपूर ने अपनी दादी निर्मल कपूर के निधन के 6 बाद एक इमोशनल नोट पोस्ट किया था। एक्टर ने दादी के तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं अपने चारों दादा-दादी के बीच बड़ा हुआ और इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैंने पिछले शुक्रवार को अस्पताल में दादी को अलविदा कहा, ऐसा लगा जैसे मेरे बचपन का एक हिस्सा और मेरी जिंदगी उनके साथ चली गई… अब वो नहीं रहेंगी… लेकिन मुझे लगता है कि उनके 4 बच्चों और हम सभी पोते-पोतियों के जरिए उनकी विरासत जिंदा रहेगी…’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अस्पताल पहुंची दीपिका कक्कड़, एक्ट्रेस को हुआ ट्यूमर, साथ दिखे शोएब इब्राहिम

First published on: May 16, 2025 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola