Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ‘सिकंदर’ हीरोइन की एंट्री, ‘रावण’ के करीब होगा रोल?

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' सुर्खियों में बनी हुई है, जब से फिल्म का ऐलान हुआ है। अब 'रामायण' को लेकर नया अपडेट सामने आया है कि इस फिल्म में एक और मशहूर साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिन्हें आप सलमान खान की सिकंदर में भी देख चुके हैं।

---विज्ञापन---

ranbir kapoor
रामायण

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है, फिल्म में नई एंट्री हुई है। लंबे समय से नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने जा रही ‘रामायण’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में साई पल्लवी और केजीएफ स्टार यश अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच अब खबर है कि अब इस फिल्म में साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, एक खास रोल निभाती नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि साई पल्लवी के साथ किस साउथ एक्ट्रेस को मेकर्स ‘रामायण’ का हिस्सा बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Naagin 7 पर ताजा अपडेट, फाइनल हुई कास्ट, जानें कब TV पर देगा दस्तक?

---विज्ञापन---

‘रामायण’ में साउथ एक्ट्रेस की एंट्री!

रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी उनकी सीता का रोल निभाने वाली हैं और यश रावण के किरदार में दिखेंगे। नितेश तिवारी ‘रामायण’ को बड़े लेवल पर बना रहे हैं और इस बीच खबर है कि सिकंदर और सिंघम की हीरोइन यानी साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को फिल्म में एक खास रोल के लिए चुना गया है, हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

रावण की पत्नी के रोल में आएंगी नजर

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, काजल अग्रवाल को ‘रामायण’में रावण की पत्नी मंदोदरी के लिए चुना गया है और उन्होंने पिछले हफ्ते की लुक टेस्ट दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस किरदार के लिए हाल ही में शूटिंग भी शुरू कर दी है, क्योंकि इस समय मेकर्स मूवी में रावण यश की लंका के सीन की शूटिंग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘रामायण’

प्राइम फ़ोकस स्टूडियो के ग्लोबल सीईओ नमित मल्होत्रा ही इस फिल्म के निर्माता हैं और उन्होंने रामायण को एक दशक लंबे सपने के रूप में बताया था। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है और इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा 2027 में रिलीज होगा। बीते दिनों फिल्म के सेट से राम और सीता बने रणबीर और साई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं, जिनमें वो अपने लुक में दिखाई दे रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: TV स्टार बनने से पहले केबिन क्रू थी ये हसीना, को-एक्टर संग रचाई शादी; नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: May 16, 2025 01:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola