Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Wedding Anniversary: अमिताभ बच्चने ने क्यों की जया बच्चन से शादी, जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे फेमस लव-स्टोरी

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन आज यानि 3 जून, 2025 को अपनी शादी की 52वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं कि बिग बी का सिलसिला एक्ट्रेस से शादी करने का कारण और कपल की आइकॉनिक लव स्टोरी के बारे में।

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक कपल अमिताभ और जया बच्चन आज यानि 3 जून 2025 को अपनी शादी की 52वीं सालगिराह मना रहे हैं। यह सिर्फ एक रिश्ते की सालगिरह नहीं, बल्कि उस दौर की याद है जब प्यार फिल्मों से निकलकर असल जिंदगी का हिस्सा बन गया था। इस बेहतरीन और खास मौके पर आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक लव स्टोरी के बारे में…

कब और कैसे हुई अमिताभ और जया बच्चन लव स्टोरी की शुरुआत? 

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साल 1973 में शादी के बंधन में बंधे थे। तब से लेकिर अब तक इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को न सिर्फ बेहतरीन फिल्मों की जोड़ी दी, बल्कि एक मजबूत और स्थिर रिश्ते की मिसाल भी कायम की। लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी। बता दें कि साल 1970 के दशक में ही दोनों के एक-दूसरे के साथ प्यार में पड़े थे। अमिताभ पहली बार जया की तस्वीर एक मैगजीन के कवर पर देखकर काफी इम्प्रेस हुए थे। इसके बाद में उनकी पहली मुलाकात फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में हुई, जब अमिताभ निर्देशक केए अब्बास से मिलने पहुंचे थे और जया वहां की स्टूडेंट थीं।

---विज्ञापन---

‘जंजीर’ की सफलता और शादी का फैसला

बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनों ने ‘बंसी बिरजू’ और ‘एक नजर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हुई थीं। ‘जंजीर’ की सक्सेस के बाद एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ लंदन घूमने का प्लान बनाया था। उन्होंन अपनी इच्छा जताई थी कि जया भी उनके साथ चलें। लेकिन इस बात पर जया के माता-पिता ने आपत्ती जताई थी उन्होंने कहा था कि शादी से पहले ऐसा नहीं हो सकता। इसी वजह से 3 जून 1973 को दोनों ने शादी कर ली थी।

 

---विज्ञापन---

 

अमिताभ ने क्यों की थी जया से शादी? 

कौन बनेगा करोड़पति के एक पुराने प्रोमो वीडियो में अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “मैंने अपनी पत्नी से ब्याह इसलिए किया क्योंकि उनके बाल बहुत लंबे थे।” यह बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और फैंस को दोनों की बॉन्डिंग बहुत पसंद आई थी। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच प्यार तो था ही लेकिन जया के लम्बे बालों ने भी अमिताभ बच्चन को काफी मोहित किया था। बता दें कि जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन को वह प्यार से लंबूजी’ बुलाती थीं। जब उनकी बेटी श्वेता ने भी उन्हें यही नाम कहना शुरू किया, तो जया ने यह नाम लेना बंद कर दिया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत

---विज्ञापन---

अमिताभ और जया साथ में इस फिल्मों में नजर आए 

अमिताभ और जया ने ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’, ‘मिली’ जैसी फेमस फिल्मों में साथ काम किया है। इसके साथ ही दोनों साथ में साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में फिर साथ नजर आए। कपल एक बेहतरीन माता-पिता हैं। उनकी बेटी श्वेता बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन हैं। अब उनका परिवार बॉलीवुड में एक मजबूत विरासत का प्रतीक बन चुका है।

यह भी पढ़ें: रेखा की ये आइकॉनिक फिल्म सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज, मेकर्स बोले- अब देखने का एक्सपीरियंस होगा खास

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola