Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘कन्नप्पा’ का नया पोस्टर, जानें क्या है अपडेट

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा के पोस्टर को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी अपडेट भी दी है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अब पौराणिक किरदार में नजर आने वाले हैं। साउथ एक्टर विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड फिल्म कन्नप्पा में अक्षय भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने अपने किरदार का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस पोस्टर के जरिए एक्टर ने रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी दी है।

अक्षय कुमार ने ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव के रूप में अपना लुक किया शेयर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू की आने वाली फिल्म कन्नप्पा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने भगवान शिव के रूप में अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में उनका दमदार और आध्यात्मिक अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

कब होगी ‘कन्नप्पा’ रिलीज?

बता दें कि फिल्म कन्नप्पा पहले 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म अब 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता विष्णु मांचू ने इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के एक खास हिस्से में बहुत ज्यादा VFX काम बचा है। इसे पूरा करने में समय लग रहा है। इसी वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।

 

---विज्ञापन---

फिल्म निर्माताओं ने अपने बयान में कहा, “हम चाहते हैं कि दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिले। फिल्म के एक खास दृश्य को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। हमें खेद है कि दर्शकों को इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन हम वादा करते हैं कि इंतजार का फल जरूर मिलेगा।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ‘कोई फॉर्मूला नहीं है…’ बदलते फिल्म इंडस्ट्री पर क्या बोले वेदांग रैना?

क्या है फिल्म ‘कन्नप्पा’ की कहानी?

बता दें कि फिल्म कन्नप्पा एक पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें विष्णु मांचू भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त ‘कन्नप्पा’ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रीति मुखुंधन मुख्य भूमिका में हैं, और मोहनलाल, प्रभास व काजल अग्रवाल जैसे सितारे कैमियो रोल में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty को BMC ने क्यों दिया नोटिस? आखिर क्या है पूरा मामला?

First published on: May 18, 2025 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola