Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2025 के दिन को इतिहास में काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। विजय रूपाणी के समेत इस विमान हादसे में 204 लोगों की मौत हो गई है और इस दर्दनाक हादसे से लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस प्लेन क्रैश के बाद लोगों को पुराने विमान हादसे भी याद आ गए हैं, जिन्होंने कई दिग्गज लोग छीने हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ जाने-माने फिल्म स्टार्स भी विमान हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं, आइए जानते हैं कि विमान हादसे में किन सितारों का दर्दनाक अंत हुआ था।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से गमगीन हुए स्टार्स, आलिया भट्ट से अर्जुन कपूर तक ने किए इमोशनल पोस्ट
विमान हादसे में 3 स्टार्स की हुई मौत
सौंदर्या
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशी फेम एक्ट्रेस सौंदर्या का आता है।विमान हादसे में ही एक्ट्रेस सौंदर्या की दर्दनाक मौत हुई थी। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और सबसे ज्यादा दुखद बात ये थी कि वो उस समय प्रेग्नेंट थीं। साल 2004 में सौंदर्या का विमान 100 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हो गया था। इस हादसे में उनके साथ उनके भाई और दो और लोगों की जान गई थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
तरुणी सचदेव
तीसरा नाम चाइल्ड आर्टिस्ट तरुणी सचदेव का है, जिनकी महज 14 साल की उम्र में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। तरुणी सचदेव ने साल 2004 में एक्टिंग डेब्यू किया था और कई सुपरस्टार्स के साथ तरुणी ने काम किया था। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और अपने जन्मदिन के दिन यानी 14 मई को साल 2012 में तरुणी की नेपाल प्लेन क्रैश में मौत हो गई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आलिया हॉटन
तीसरा नाम अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर आलिया हॉटन का है, जिनका साल 2001 में बहामास के अबाको आइलैंड में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। 22 साल की उम्र में आलिया को भयानक मौत मिली थी, उनका विमान रनवे के लास्ट से लगभग 200 फीट की दूरी पर ही क्रैश हो गया था। बताया जाता है कि डबल इंजन वाला Cessna एयरक्राफ्ट 700 पाउंड से ज्यादा भारी हो गया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘जश्न मनाना सही नहीं…’, Ahmedabad Plane Crash के बाद सलमान खान का इवेंट कैंसिल