Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से गमगीन हुए स्टार्स, आलिया भट्ट से अर्जुन कपूर तक ने किए इमोशनल पोस्ट

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर हुए विमान हादसे की खबर सुनकर पूरा देश शॉक्ड है। इस दुखद खबर से बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमा पहुंचा है और सोशल मीडिया पर फिल्म स्टार्स ने अपना दुख जाहिर किया है।

---विज्ञापन---

Ahmedabad Plane Crash
विमान हादसा (Image Credit: Instagram/ x)

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2015 की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक पैसेजर प्लेन क्रैश हो हो गया है। इस भयानक विमान दुर्घटना में 204 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। इस प्लेन में 242 लोग सवार थे और उड़ने के कुछ देर बाद ही ये प्लेन क्रैश हो गया। विमान हादसे की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमा पहुंचा है और सोशल मीडिया पर फिल्म स्टार्स ने अपना दुख जाहिर किया है। आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स ने विमान हादसे में मौजूद लोगों के परिवारवालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जश्न मनाना सही नहीं…’, Ahmedabad Plane Crash के बाद सलमान खान का इवेंट कैंसिल

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘ये विनाशकारी है! मेरा दिल सभी यात्रियों और क्रू मेबर्स के लिए दुखी है..सभी यात्रियों और उनके परिवारवालों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और विचार..’

अक्षय कुमार 

---विज्ञापन---

अहमदाबाद विमान हादसे पर एक्टर अक्षय कुमार ने पोस्ट किया है, उन्होंने कहा, ‘एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं।’

वरुण धवन

---विज्ञापन---

सारा अली खान 

अर्जुन कपूर

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर ने इस दर्दनाक खबर पर दुख जताते हुए लिखा, ‘आज हमने जिन लोगों को खोया है उनके लिए मेरे दिल में जगह है – यात्री, चालक दल और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोग। उनके परिवारों को इस दर्द से उबरने की शक्ति मिले।’

सोनाक्षी सिन्हा

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विमान हादसे पर दुख जाहिर करते हुए लिखा,’जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवारों के साथ हैं। शक्ति और प्रार्थनाएं।’

---विज्ञापन---

मौनी रॉय

करीना कपूर खान

---विज्ञापन---

राजकुमार राव

राज कुमार राव ने भी इस हादसे पर भावुक पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने कहा, ‘विनाशकारी समाचार। इस दुखद खबर से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।’

---विज्ञापन---

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर कहा, ‘आज एयर इंडिया की दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान के परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस मुश्किल वक्त में उन्हें शक्ति प्रदान करें।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash को कंगना रनौत ने बताया दुखद, पोस्ट में छलका दर्द

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2025 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola