---विज्ञापन---

Ae Pagli Song Out: लव बर्ड्स के लिए बेहद खास है ‘मजा मा’ का नया गाना ‘ऐ पगली’, देखें वीडियो

Ae Pagli Song Out: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से धक-धक गर्ल एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में ‘मजा मा’ के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ऐ पगली’ […]

Edited By : Kirti Gupta | Updated: Sep 30, 2022 14:41
Share :
Ae Pagli Song Out

Ae Pagli Song Out: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से धक-धक गर्ल एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में ‘मजा मा’ के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ऐ पगली’ रिलीज कर दिया है।

यहाँ पढ़िए – The Lady Killer: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की मस्ती देख चौंकी रिया कपूर, यूं किया रिएक्ट

Madhuri Dixit ने शेयर किया न्यू सॉन्ग ‘ऐ पगली’

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ‘ऐ पगली’ गाने को अपने इंस्टा पेज से शेयर किया है। गाने को साझा करते हुए धक-धक गर्ल ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार का वो लुक, जो आपके दिल को #AePagli बना देता है, सॉन्ग आउट अभी’। इस गाने में ऋत्विक भौमिक और बरखा सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और धीरे-धीरे प्यार के रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। ‘मजा मा’ (Maja Ma) फिल्म में ऋत्विक भौमिक, माधुरी दीक्षित के बेटे का रोल निभा रहे हैं और बरखा सिंह, धक-धक गर्ल के बेटे की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती नजर आएंगी।

फैंस ने गाने को बताया अमेजिंग

‘मजा मा’ (Maja Ma) के ‘ऐ पगली’ सॉन्ग को Ash King और Prakriti Kakkar ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल Kumaar ने लिखे हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक Gourov Dasgupta ने दिया है। इस गाने को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस सॉन्ग को अमेजिंग बता रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Bhediya: वरुण धवन की ‘भेड़िया’ का शॉर्ट टीजर आउट, जानें कब आएगा ट्रेलर

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी Maja Ma

‘मजा मा’ (Maja Ma) एक फैमिली फिल्म हैं, जो त्योहार और शादी की कहानी पर आधारित है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा कर रहे हैं। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Sep 30, 2022 01:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.