---विज्ञापन---

The Lady Killer: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की मस्ती देख चौंकी रिया कपूर, यूं किया रिएक्ट

Arjun Kapoor Bhumi Pednekar Video: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘द लेडी किलर’ के सेट से एक मजेदार बिहाइन्ड द सीन (बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस क्लिप को देखकर अर्जुन कपूर की बहन रिया कपूर को प्रोडक्शन की चिंता होने […]

The Lady Killer
The Lady Killer: अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की मस्ती देख चौंकी रिया कपूर, यूं किया रिएक्ट

Arjun Kapoor Bhumi Pednekar Video: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘द लेडी किलर’ के सेट से एक मजेदार बिहाइन्ड द सीन (बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस क्लिप को देखकर अर्जुन कपूर की बहन रिया कपूर को प्रोडक्शन की चिंता होने लगी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया बीटीएस वीडियो

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट के कुछ पलों का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों अलग-अलग लोकेशन से ग्लासगो में अपने सेट से मजेदार एक्टिविटीज साझा करते नजर आए हैं। इसमें अर्जुन और भूमि एक दूसरे को परेशान करते हुए भी देखे जा सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस बीटीएस वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा है, ‘डम एण्ड डंबर दो ग्लासगो’ इसके साथ उन्होंने एक मंकी फेस वाला इमोजी लगाया है।

यहाँ पढ़िए – Ae Pagli Song Out: लव बर्ड्स के लिए बेहद खास है ‘मजा मा’ का नया गाना ‘ऐ पगली’, देखें वीडियो

वीडियो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं अर्जुन-भूमि

स्टार्स द्वारा साझा किए गई बीटीएस वीडियो में अर्जुन और भूमि काफी मस्ती कर रहे हैं। वीडियो के एक सीन में भूमि दौड़ती नजर आ रही हैं, इसपर पीछे से अर्जुन ‘लिफ्ट योर लेग्स’ बोलकर भूमि को परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। ये सुन भूमि ‘स्टॉप इट’ कहकर रोकती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के दूसरे सीन में करण भूमि से पूछते हैं कि,’मौसम कैसा है?’ इस पर भूमि जवाब देती हुए कहती हैं कि ‘बहुत ठंड है!’। अर्जुन कपूर इस बात पर भी भूमि की टांग खिचते हुए बोलते हैं ‘तो क्रॉप टॉप में क्यों आई हो, एब्स दिखाने’। इसके अलावा भूमि वीडियो में एक प्यारे से कुत्ते के साथ खेलती और कुछ सीन में हाथ में फूल लेकर घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो को ‘वेन अर्जुन एण्ड भूमि वॉर’ का नाम दिया गया है। इसमें भूमि स्वेटर स्वेटशर्ट में दिखाई दे रही हैं जबकि अर्जुन ने ग्रे जैकेट पहनी है।

रिया कपूर समेत अन्य सेलेब्स ने किया वीडियो पर रियेक्ट

अर्जुन और भूमि के इस वीडियो पर उनके फेंस के साथ-साथ अर्जुन की बहन रिया और कई अन्य सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। उनके वीडियो पर रिएक्ट करते हुए रिया कपूर ने लिखा,’यह मुझे प्रोडक्शन चिंता देता है। इस पर भूमि ने जवाब देते हुए लिखा,’भाई कहां,ऐसे प्यारे साधारण लोग सादा जीवन जी रहे हैं।’ साथ ही उनकी बहन अंशुला कपूर ने कमेंट किया,’क्यूटीस’। इसके अलावा भूमि ने अर्जुन को टैग करते हुए लिखा,’हमेशा मुझे ट्रोल करते रहते हैं।’ वहीं अर्जुन और भूमि के फैंस ने कमेन्ट सेक्शन को प्यार भरे इमोजिस से भर दिया है।

यहाँ पढ़िए – Bhediya: वरुण धवन की ‘भेड़िया’ का शॉर्ट टीजर आउट, जानें कब आएगा ट्रेलर

अगले साल रिलीज होने जा रही है ‘द लेडी किलर’

अजय बहल (Ajay Bahl) के निर्देशन में बनी अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग अभी जारी है। यह एक रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें एक छोटे शहर के प्लेबॉय को एक खतरनाक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में अर्जुन और भूमि के साथ-साथ मृत्युंजय पांडेय (Mrityunjay Pandey) भी नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 8 मार्च को रिलीज होने वाली है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Sep 30, 2022 01:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.