Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

आर माधवन को FTII ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बोले-‘इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं’

R Madhavan President Of FTII: फिल्म एक्टर आर माधवन से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है।

R Madhavan President Of FTII: फिल्म एक्टर आर माधवन से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। एक्टर को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का नया प्रेसिडेंट बना दिया गया है। खुद सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। जिस पल से ये जानकारी सामने आई है फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हे बधाइयां देने में लगी हुई हैं।

FTII के बने अध्यक्ष (R Madhavan President Of FTII)

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म एक्टर आर माधवन को FTII का नया अध्यक्ष बना दिया है। मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है। इस कड़ी में अनुराग ठाकुर ने एक्टर को शुभकामनाएं दी हैं। इसके जवाब में एक्टर ने भी शुक्रिया अदा किया है। अनुराग ठाकुर ने लिखा- FTII का प्रेसिडेंट और गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष मनोनीत होने पर आर. माधवन को दिल से बधाई। मुझे उम्मीद है कि संस्था को आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आप इस संस्था को ऊंचाइयों पर ले जाएं, यही आशा करता हूं।

एक्टर ने अदा किया शुक्रिया

इसके जवाब में एक्टर आर माधवन ने लिखा- इस सम्मान के लिए मैं आपका दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले इस पद पर फिल्म मेकर शेखर कपूर नियुक्त किए गए थे और 3 मार्च 2023 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। 1970 को जन्में एक्टर आर माधवन को शुरू से ही एक्टिंग में ही दिलचस्पी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में  चंदन के एक कमर्शियल ऐड के जरिए की थी। 1998 में आर माधवन एक अंग्रेजी फिल्म इन्फर्नो में भारतीय पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।

कई अवॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम

इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पॉपुलारिटी फिल्म रहना है तेरे दिल में से मिली थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिया मिर्जा नजर आईं थीं। अपने करियर में उन्होंने अब बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। जिसके लिए वो अब तक कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here