Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Abhishek Bachchan ने खोला ‘लापता’ पोस्ट का राज, बोले- ‘कभी-कभी खो जाना…’

Abhishek Bachchan New Post: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अचानक एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो लापता होना चाहते हैं, जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हो गए थे। अब एक्टर ने नई पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली पोस्ट का राज खुला है।

---विज्ञापन---

Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन (Image Credit: Instagram)

Abhishek Bachchan New Post: ‘हाउसफुल 5’ को लेकर बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सुर्खियों में बने हुए हैं, उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच अभिषेक बच्चन ने देर रात कल एक पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मैं एक बार लापता होना चाहता हूं। जूनियर बच्चन के अचानक इस पोस्ट को देखकर लोग अलग-अलग कयास लगाने लगे थे। अभिषेक की पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी थी, लेकिन अब अभिषेक ने एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने ‘लापता’ क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: The Traitors में चमके ये 3 इंफ्लुएंसर्स कौन? जिन्होंने शो में बड़े-बड़े सेलेब्स को भी छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

अभिषेक बच्चन की ‘लापता’ क्रिप्टिक पोस्ट 

अभिषेक बच्चन ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। अभिषेक बच्चन ने पोस्ट में लिखा था, ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।’

---विज्ञापन---

अभिषेक ने चर्चाओं पर लगाया फुल स्टॉप

अभिषेक बच्चन ने अब ‘लापता’ होने की बात क्यों लिखी थी, उसका खुलासा कर दिया है। अभिषेक बच्चन ने नई पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप! कभी-कभी, खो जाना कोई रास्ता नहीं है, असली कहानी यहीं से शुरू होती है। सपनों, उतार-चढ़ावों और इसे सार्थक बनाने वाले लोगों से भरपूर।’

---विज्ञापन---

अभिषेक ने किया नई फिल्म का ऐलान 

अभिषेक बच्चन ने इसके साथ ही साफ कर दिया है कि उनकी ‘लापता’ पोस्ट का कनेक्शन उनकी नई फिल्म से है। जी हां, अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म का नाम ‘कालीधर लापता’ है। जूनियर बच्चन की अगली फिल्म ‘कालीधर लापता’ 4 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है, जिसका पोस्टर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व पति Sunjay Kapur को आखिरी विदाई देंगी karishma kapoor, अंतिम संस्कार के लिए करीना-सैफ भी निकले

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2025 12:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola