Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

5 बड़ी फिल्मों का रिकॉड तोड़ने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, आमिर-अमिताभ ने निभाया था लीड रोल

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे की कमाई से 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन बाद में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। आइए बताते हैं इसके बारे में...

---विज्ञापन---

amir khan Amitabh Bachchan
amir khan Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की थी। लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी और डायरेक्शन की वजह से यह फिल्म इंडस्ट्री के पन्नो में बड़ी फ्लॉप साबित हुई। बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन की ओपनिंग कमाई से कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ कर रिकॉर्ड बना लिया था। लेकिन में यह फिल्म बड़ी प्लॉप साबित हुई। आइए आपको बताते हैं कि किन फिल्मों के इस फिल्म ने तोड़े थे रिकॉर्ड।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ रिकॉर्ड बनाने के बाद हुई फ्लॉप

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मेगा-बजट फिल्म को लगभग 250-300 करोड़ रुपये में बनाया गया था। पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस बड़े आंकड़े के साथ फिल्म ने हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया। लेकिन बाद में यह बड़ी फ्लॉप साबित हुई और फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने सिर्फ 147.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई थी। एडवांस बुकिंग में 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी थीं। लेकिन दर्शकों की निगेटिव कमेंट्स ने इसकी कमाई की रफ्तार को जल्द ही रोक दिया।

---विज्ञापन---

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने पहले दिन 48 करोड़ से अधिक की कमाई की, वीकेंड पर सबकी  निगाहें

 

---विज्ञापन---

इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने अपनी ओपनिंग कमाई करके जिन पांच फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़े उनमें से ये पांच बड़ी फिल्में शामिल हैं

हैप्पी न्यू ईयर: साल 2014 में रिलीज हुई शाहरुख खान की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कमाई और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के कमाई में 7.28 करोड़ रुपये के बीच का फासला बना।

---विज्ञापन---

बाहुबली 2: साल 2017 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे ठग्स ने 11.25 करोड़ रुपये के अंतर से तोड़ा।

संजू: साल 2018 में रणबीर कपूर की बायोपिक ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ठग्स ने इसे आसानी से पीछे छोड़ दिया।

---विज्ञापन---

दंगल: साल 2018 मे रिलीज हुई आमिर खान की ही दंगल ने पहले दिन 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने 17.25 करोड़ रुपये के अंतर से हराया दिया था।

टाइगर जिंदा है: साल 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की इस एक्शन फिल्म ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपये कमाए थे। इसे ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने 18.15 करोड़ रुपये के अंतर से तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Housefull 5 की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन का आया क्रिप्टिक पोस्ट, खुद को ‘गायब’ होने की लिखी बात

Thugs of Hindostan trailer: Aamir Khan and Amitabh Bachchan face off in  this action drama | Bollywood News - The Indian Express

---विज्ञापन---

 

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ प्लॉप होने का कारण? 

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की कहानी को दर्शकों ने कमजोर कहानी का करार दिया। इस फिल्म की कहानी साल 1839 के उपन्यास कन्फेशंस ऑफ ए थग से प्रेरित थी जो दर्शकों को सिनेमाघरों में बांधने में नाकाम रही। रीव्यू देने वालों ने फिल्म की स्क्रिप्ट, किरदारों के विकास और डायरेक्शन की कमी की काफी आलोचना की। पहले दिन के बाद कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। दूसरे दिन 28.25 करोड़, तीसरे दिन 22.75 करोड़ और चौथे दिन 17.25 करोड़ रुपये। पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई लगभग ठप हो गई, और कुल 147.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह अपने बजट को रिकवर करने में असफल रही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मनारा चोपड़ा का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियोज हो रहे वायरल

First published on: Jun 18, 2025 08:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola