Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पिता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, मनारा चोपड़ा का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियोज हो रहे वायरल

मनारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हो गया है। इस दौरान एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 18, 2025 19:29
Share :
Mannara chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया है। रविवार को मुंबई के ओशिवारा हिंदू श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर तेज बारिश के बीच मनारा चोपड़ा, बहन मिताली हांडा और मां कामिनी चोपड़ा हांडा इमोशनल माहौल में अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मनारा और मिताली खुद अपने पिता का पार्थिव शरीर एंबुलेंस में लेकर श्मशान घाट पहुंचीं और अर्थी को कंधा देते हुए नजर आईं।

अंतिम संस्कार के दौरान मनारा चोपड़ा की हालत बेहद खराब थी। वो बार-बार फूट-फूट कर रोती नजर आईं। कई तस्वीरों और वीडियोज में उन्हें अपनी बहन मिताली से लिपटकर रोते देखा गया। परिवार को संभालते हुए आस-पास के लोग भी बेहद भावुक दिखे। प्रियंका चोपड़ा अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उनके भाई सिद्धार्थ और परिणीति चोपड़ा के पिता वहां पहुंचे। बता दें कि रमन हांडा दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे और प्रियंका-परिणीति चोपड़ा के फूफा लगते थे। निधन के वक्त वह मुंबई में अपने परिवार के साथ थे। उनके जाने से चोपड़ा परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन का आया क्रिप्टिक पोस्ट, खुद को ‘गायब’ होने की लिखी बात

First published on: Jun 18, 2025 07:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola