Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mithun Chakraborty की 5 धांसू फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ढाया था कहर; OTT पर मौजूद

Mithun Chakraborty Birthday: मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Twitter

Mithun Chakraborty Birthday: मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। इंडस्ट्री में 47 साल काम कर उन्होंने अपनी पहचान देश के साथ-साथ विदेशों में भी बनाई है। बॉक्स ऑफिस पर एक्टर ने कई फिल्में ब्लॉकबस्टर दी हैं। इन मूवीज को आज भी उनके फैंस देखना पसंद करते हैं। आज एक्टर अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो इस खास मौके पर हम आपको मिथुन चक्रवर्ती की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर सबको चौंका दिया था। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Kuberaa का ट्रेलर रिलीज, Dhanush और Nagarjuna को साथ देख क्या बोली पब्लिक?

---विज्ञापन---

चांडाल

साल 1998 में रिलीज हुई इस मूवी में ऑडियंस को एक्शन के साथ-साथ ड्रामा भी भरपूर मिला था। इसे टीएलवी प्रसाद ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसका निर्माण राजीव बब्बर ने किया था। रिलीज होते ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। वहीं मिथुन के साथ-साथ मूवी में अवतार गिल, हेमंत बिरजे और पुनीत इस्सर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

जल्लाद

मिथुन चक्रवर्ती की ये मूवी साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन मूवी को टी. एल. वी. प्रसाद ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में एक्टर ने डबल रोल प्ले किया था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। वहीं इस मूवी में मिथुन के साथ रंभा नजर आई थीं और ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। ये भी यूट्यूब पर उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

शपथ

साल 1997 में रिलीज हुई इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। इसका डायरेक्शन राजीव बब्बर ने किया था। मूवी में मिथुन के साथ-साथ जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मिथुन की इस मूवी को भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

रावण राज

मिथुन की ये एक्शन फिल्म 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये तमिल मूवी ‘पुलन विसरनई’ की रीमेक थी, लेकिन इसके बाद भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी नोट छापे थे। इसमें मिथुन के साथ-साथ हरीश कुमार और आदित्य पंचोली भी नजर आए थे। मूवी की कहानी ऑडियंस के दिल को छू गई थी। इस मूवी को आप जी-5 या फिर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

चीता

एक्टर की ये मूवी साल 1994 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें मिथुन के साथ-साथ अश्विनी भावे, प्रेम चोपड़ा, शिखा स्वरूप और रजा मुराद मुख्य रोल में दिखाई दिए थे। इस मूवी को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। ये भी यूट्यूब पर उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कमाई में दूसरे वीकेंड इजाफा, मूवी ने 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार

First published on: Jun 16, 2025 08:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola