---विज्ञापन---

50 की उम्र में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड, लिव इन में रह बिन शादी बने पापा, पहली बीवी से है 20 साल की बेटी

Arjun Rampal Birthday: बी-टाउन के फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की शानदार एक्टिंग का हर कोई लोहा मानता है। इसके अलावा एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। आज अर्जुन का बर्थडे है जो अपने गुड लुक्स से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को […]

Arjun Rampal Birthday, Arjun Rampal, Arjun Rampal Love Life

Arjun Rampal Birthday: बी-टाउन के फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की शानदार एक्टिंग का हर कोई लोहा मानता है। इसके अलावा एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। आज अर्जुन का बर्थडे है जो अपने गुड लुक्स से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी गॉसिप के बाजार में एक्टिव रहते हैं। आज एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप भी उनके फैन हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अब ऑस्कर में अपना दम दिखाएगी 12th Fail, खुद विक्रांत मेस्सी किया खुलासा

बचपन में ही हो गया था पेरेंट्स का तलाक   (Arjun Rampal Birthday)

अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक खास जगह बनाई। जब वो बहुत छोटे थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। मां को बेटे की कस्टडी मिली और सिंगल मदर बन उन्होंने अपने बच्चे की अच्छे से परवरिश की।

अर्जुन की मां पेशे से टीचर थीं। एक्टर पढ़ाई में भी अच्छे थे, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी हिंदू कॉलेज, से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

अपनी फिटनेस और पर्सनैलिटी के दम पर एक्टर ने पॉपुलर फैशन डिज़ाइनर रोहित बल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल एक पार्टी में रोहित की नजर अर्जुन पर पड़ी और वो उनके लुक्स और पर्सनैलियटी से इंप्रेस हो गए। एक सफल मॉडल बन फेम पाया फिर बॉलीवुड का रुख किया।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

अर्जुन ने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया और डेब्यू फिल्म से ही कई अवार्ड्स अपने नाम कर लिए। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

इसी तरह एक्टर ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स से की शादी   (Arjun Rampal Birthday)

साल 1998 में अर्जुन ने सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की। मेहर और अर्जुन की दो बेटियां हुईं। पहली मायरा जिसका जन्म साल 2002 में हुई, दूसरी मायरा जो 2005 में हुईं। मेहर और अर्जुन की शादी लंबी नहीं चली और 21 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

14 साल छोटी लड़की को बनाया गर्लफ्रेंड    (Arjun Rampal Birthday)

तलाक के बाद अर्जुन की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई और साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। लिव इन में रहते हुए साल 2019 में उनका पहला बेटा एरिक हुआ, और अब जुलाई 2023 में गैब्रिएला ने एक और बच्चे को जन्म दिया। हालांकि अब उनके फैंस को इंतजार है कि गैब्रिएला और अर्जुन शादी कब करेंगे।

First published on: Nov 26, 2023 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.