---विज्ञापन---

इलाज नहीं करवाते तो जा सकती थी राघव की आंखों की रोशनी, पति को छोड़, इंडिया लौटी परिणीति चोपड़ा!

Raghav Chadha Eyes Treatment: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा लंदन में अपनी आंखों का इलाज करवा रहे हैं लेकिन परिणीता ऐसे मौके पर क्यों नहीं है उनके साथ? जानें, क्या है वजह।

Raghav Chadha Eyes Treatment
Raghav Chadha Eyes Treatment

Raghav Chadha Eyes Treatment: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा अपनी आंखों का ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। क्या राघव चड्ढा को कोई गंभीर बीमारी हो गई है? क्या राघव चड्ढा की आंखें जाने वाली थी? जी हां, कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है असल मामला।

क्या हुआ है राघव चड्ढा को

हाल ही में आप पार्टी की एक कांफ्रेंस हुई जिसमें जब एक नेता से पूछा गया कि आखिर राघव चड्ढा चुनाव के इस अहम दौर में साथ क्यों नहीं है तो आप पार्टी के नेता ने बताया कि उनको आंखों की गंभीर समस्या हो गई है। राघव अपनी आंखों का इलाज लंदन में करवा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर राघव चड्ढा अपना इलाज नहीं करवाते तो उनकी आंखें भी जा सकती थीं।

मुंबई में क्या कर रही है परिणीति

ऐसे में सवाल उठता है कि अगर राघव चड्ढा का ट्रीटमेंट लंदन में हो रहा है तो परिणीति चोपड़ा मुंबई में क्या कर रही है? आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा भी उस समय लंदन में थी, जब राघव चड्ढा का ट्रीटमेंट चल रहा था लेकिन उनकी फिल्म ‘चमकीला’ जब रिलीज होनी थी तो फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें वापस इंडिया आना पड़ा और उसके बाद से वे मुंबई में ही हैं।

अभी क्या है हाल

फिलहाल इस बात का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है कि राघव की कंडीशन क्या है, लेकिन इतना पता है कि पिछले दो महीने से उनका इलाज चल रहा है। राघव चड्ढा को आंखों की बेहद गंभीर समस्या थी जिसकी वजह से वे काफी समय से बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। लेकिन ये बातें भी खूब सुनने को मिल रही हैं कि, इस गंभीर बीमारी की वजह से वो अपनी ‘आंखों की रोशनी भी खो’ सकते थे। बहरहाल, अब देखना होगा कि राघव और परिणीता फिर से दोबारा साथ कब होते हैं।

ये भी पढ़ें: मेरे पापा की उम्र का था वो, बुलाया होटल, कास्टिंग काउच पर इस हसीना का फूटा दर्द!

First published on: May 01, 2024 10:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.