---विज्ञापन---

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कैमिस्ट्री ने मचाया गदर, रोमेंटिक वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

Pawan Singh Akshra Singh Bhojpuri Song Viral: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में गिने जाते थे। वहीं, आज भी उनकी फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक हिट हैं। दोनों की कैमिस्ट्री सितारों के चाहनेवालों को काफी पसंद आती है। भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार और बिंदास […]

Pawan Singh Akshra Singh Bhojpuri Song Viral
Image Credit : Youtube

Pawan Singh Akshra Singh Bhojpuri Song Viral: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में गिने जाते थे। वहीं, आज भी उनकी फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक हिट हैं। दोनों की कैमिस्ट्री सितारों के चाहनेवालों को काफी पसंद आती है। भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार और बिंदास एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें : सातवीं क्लास में फेल हुआ था यह एक्टर, 24 लोगों के साथ शेयर किया घर, फिर बना वेटर, अब है इतने करोड़ का मालिक

एक-दूसरे के साथ किया खूब रोमांस (Pawan Singh Akshra Singh Bhojpuri Song Viral)

अक्षरा और पवन का ये गाना वैसे तो पुराना है लेकिन फैंस उनका हर गाना सुनना पसंद करते हैं। इन स्टार्स के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रैंड करने लगते है। ऐसे में वायरल हो रहे इस गाने में पवन और अक्षरा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हरे रंग की साड़ी में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही है। इस गाने में प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल छोटन मनीष ने लिखे हैं।

साथ में जुड़ा था नाम (Pawan Singh Akshra Singh Bhojpuri Song Viral)

अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी है, जिन्होंने कई भोजपुरी हिट फिल्मों में काम किया है। एक वक्त पर अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह के साथ काफी जुड़ा करता था। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया लेकिन एक समय बाद दोनों के बीच दूरी आ गई। इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद भी हुए। इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म या गाने में साथ नजर नहीं आये।

फैंस करते हैं जोड़ी को बेहद पसंद

लोकिन अक्षरा सिहं सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं और उनके लिए नई-नई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह की भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। अक्षरा कई टेलीविजन सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। बता दें – भले लंबे वक्त से पवन और अक्षरा ने साथ में काम न किया हो लेकिन इनके चाहनेवालें इनके पुराने गानों के भी बड़े मजे से बार-बार सुनना पसंद करते हैं।

First published on: Nov 23, 2023 11:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.