New Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने काम को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मों में खेसारी की एक्टिंग इतनी जानदार होती है कि लोग उनके फैन हो जाते हैं। एक्टर कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें, खेसारी के इस फिल्म की आधी शूटिंग बैंकॉक में हुई है। वहीं दूसरे शेड्यूल की शूटिंग गोरखपुर में की जा रही है। इसी के साथ एक्टर ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ये भी देखें
- Neha Malik Video: नेहा मलिक बनीं लैला, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
- Poonam Dubey Video: पूनम दुबे हुईं जवान, फैंस बोले- ‘शानदार’
खेसारी लाल यादव ने नवरात्री के मौके पर अपने आने वाली फिल्म ‘संघर्ष 2’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उनका धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर अपने इस लुक में एकदम हटकर नजर आ रहे हैं जिसे देख उनके फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। पोस्ट शेयर कर खेसारी लाल ने कैप्शन में लिखा- ‘नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने दर्शको के लिए संघर्ष 2 की एक झलक !!!! जय माता दी’।
एक बार फिर संघर्ष की कहानी सुनाने आ रहे है….
एक नए अंदाज में!#Sangharsh2 #NewLook pic.twitter.com/h2Z9YkutwP
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) September 26, 2022
एक्टर के फैंस उनके इस पोस्ट को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित लग रहे हैं और फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बात करे खेसारी के न्यू लुक की तो इसमें एक्टर मे सफेद बाल और सफेद दाढ़ी में सिगरेट दबाए नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें खेसारी लाल का जबरदस्त बॉडी भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में खेसारी के साथ एक्ट्रेस सबा खान, माही श्रीवास्तव और भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर संजय पांडे नजर आने वाले हैं।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें