Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया नेहा राज का नया गाना ‘Pardesiya Na Aile’, खुशी सिंह ने भी जीता दिल

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नेहा राज आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके नए गानों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेहा का नया गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा जाता है। इसी बीच नेहा राज का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग […]

Neha Raj New Song Pardesiya Na Aile Out
Neha Raj New Song Pardesiya Na Aile Out

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नेहा राज आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके नए गानों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेहा का नया गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा जाता है। इसी बीच नेहा राज का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस नए गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

नेहा के इस नए गाने ने मचाया धमाल

दरअसल, नेहा राज का न्यू सॉन्ग ‘परदेसिया ना अईले’ (Neha Raj New Song Pardesiya Na Aile) को रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में भोजपुरी अदाकारा खुशी सिंह (Bhojpuri Actress Khushi Singh) भी नजर आ रही हैं, जो अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। गाने में खुशी अपने परदेसी बालम की याद में ये कह रही है कि जो चल जब पूर्वी वयरिया… लेले आओ मोरे राजा की खबरिया…तू ही बात करता कबाह अजराई में… न अईले न अईले घरे परदेसिया न अईले…

और पढ़िएYear Ender 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हस्तियों का चुनौती भरा रहा ये साल,जानिए स्टार्स का हाल

खुशी सिंह का शानदार परफॉर्मेंस

गाने के वीडियो में खुशी ने हरे रंग की साड़ी में कमाल की लग रही हैं। इसके साथ ही वह अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों को घायल कर रही हैं। इसमें खुशी की परफॉर्मेंस एक मेच्युर कलाकार की तरह दिखाई दे रही है। खुशी की परफॉर्मेंस देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि वह आने वाले समय में एक सुपरस्टार होंगी। गाने में उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के दिख रहे हैं।

और पढ़िएYear Ender 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हस्तियों का चुनौती भरा रहा ये साल,जानिए स्टार्स का हाल

नेहा के इस गाने पर फैंस फिदा

वहीं, नेहा राज की आवाज में इस गाने (Pardesiya Na Aile) को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यकीन मानिए नेहा के इस गाने को सुनकर आप अपने आप को झुमने से रोक नहीं पाएंगे। लोग इस गाने पर जमकर रिल बना रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 21, 2022 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.