---विज्ञापन---

Monalisa Video: मोनालिसा ने दिखाए जबरदस्त मूव्स, अदाओं पर फैंस हुए लट्टू

Monalisa Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों-गानों समेत हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 17, 2022 16:12
Share :
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Monalisa Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों-गानों समेत हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट वीडियो (Monalisa Video) सामने आते ही छा गया है, जिसमें वो डांस कर लोगों के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

यहाँ पढ़िए Neha Malik Video: नेहा मलिक की मुस्कुराहट पर फैंस हुए फिदा- बोले- ‘तुम पसंद हो’

मोनालिसा के डांस से छूटे फैंस के पसीने

मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने काफी कूल आउटफिट पहना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गाने पर जबरदस्त मूव्स दे रही हैं और उनकी अदाएं देख हर कोई अपना दिल हार रहा है। साथ ही उनके जलवों पर हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी एनर्जी के साथ डांस करती देखी जा रही हैं।

यहाँ पढ़िए Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने किया ग्रेजुएट चायवाली को सपोर्ट, बोलीं- ‘आप प्रताड़ित करते हैं जबतक एक लड़की वेश्या…

फैंस ने की एक्ट्रेस की जमकर तारीफ

एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोग अपनी निगाहें उन पर से नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो शेयर कर मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- ‘Morning Dance Therapy’। वीडियो पर अभी तक 6,940 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मोनालिसा का नाम शुमार हैं। अपने फैशन और स्टाइल से एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Nov 16, 2022 12:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.