Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

खेसारी लाल यादव और अप्सरा की कैमिस्ट्री देख उड़े फैंस के होश, देखें वीडियो

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) की लड़ाई अब धीरे-धीरे सबके सामने आ चुकी है। लेकिन इसी लड़ाई के माहौल में खेसारी का नया गाना भी रिलीज हो गया। जो कि लोगों […]

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) की लड़ाई अब धीरे-धीरे सबके सामने आ चुकी है। लेकिन इसी लड़ाई के माहौल में खेसारी का नया गाना भी रिलीज हो गया। जो कि लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

बीते कुछ सालों में खेसारी लाल ने अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम कमा लिया है। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उनके आए हुए गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘बुनिया’ (Buniya) रिलीज हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल को-एक्ट्रेस अप्सरा कश्यप (Apsara Kashyap) संग रोमांस करते देखे जा सकते हैं।

 

और पढ़िएभोजपुरी इंडस्ट्री में बजता है इन एक्ट्रेसेस का डंका, स्टारडम में हैं सबसे आगे

 

 

‘बुनिया’ गाने में फैंस को खेसारी लाल और अप्सरा कश्यप की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। खेसारी लाल और अप्सरा स्टारर इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में खेसारी और अप्सरा के बीच का जो कनेक्शन देखने को मिल रहा है, वो लोगों का ध्यान खींचता दिखाई दे रहा है। पिंजरे में बंद खेसारी लाल और अप्सरा काफी रोमांटिक मूड में नजर आए हैं। इन दोनों कलाकार के इस रोमांटिक अंदाज की वजह से ही फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।

म्यूजिक वीडियो में एक ओर जहां अप्सरा थाई हाई स्लिट ब्लैक कलर की गाउन के साथ डीप नेक ब्लाउज में सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव कैजुअल लुक में बेहद डेशिंग लग रहे थे। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग करने के साथ-साथ खेसारी लाल ने इसमें अपनी आवाज भी दी है। वहीं खेसारी के अलावा इस गाने में शिल्पी राज की आवाज भी सुनने को मिली है।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 05, 2022 11:20 AM