---विज्ञापन---

Bhojpuri New Song: इंटरनेट पर छाया ‘कलर कपड़ा करिया’ गाना, अक्षरा सिंह की हॉट अदाओं ने बनाया दीवाना

Bhojpuri New Song: भोजपुरी के गाने और फिल्में सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। भोजपुरी गानों का जादू यूपी-बिहार के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है तो लोग उस पर अपना जमकर प्यार लुटाते हैं। इस बार भी भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का […]

Bhojpuri Song
pic credit: Google

Bhojpuri New Song: भोजपुरी के गाने और फिल्में सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। भोजपुरी गानों का जादू यूपी-बिहार के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है तो लोग उस पर अपना जमकर प्यार लुटाते हैं। इस बार भी भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को कुछ ही दिन में हजारों में व्यूज मिल रहे हैं। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें वो विक्रांत सिंह राजपूत संग रोमांस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मोटापा छुपाने के लिए Aishwarya Rai कर बैठी बड़ी गलती, तस्वीरें देख ट्रोलर्स ने लगाई जमकर क्लास

‘कलर कपड़ा करिया’ (Bhojpuri New Song)

भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और वर्सेटाइल एक्टर विक्रम सिंह राजपूत का नया गाना ‘कलर कपड़ा करिया’ इस समय इंटरनेट पर धमाका कर रहा है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह तेजी से वायरल भी होना शुरू हो गया है। अक्षरा का नया अंदाज भोजपुरी के तमाम ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है और वो उनके डांस के दीवाने हो गए हैं।

डिमांडिंग कलाकार अक्षरा सिंह

इस समय अक्षरा सिंह का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और अक्षरा की भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा डिमांड है और फैंस उनकी हर गाने और फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्षरा सिंह और विक्रम सिंह राजपूत की केमिस्ट्री ने तो लोगों को अपना दीवाना बना दिया है और लोग दोनों को रोमांस और डांस दोनों पसंद कर रहे हैं। अक्षरा और विक्रम की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है और दोनों साथ में काफी अच्छे भी लग रहे हैं।

अक्षरा ने कही यह बात (Bhojpuri New Song)

अपने नए गाने को लेकर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘मैं एक कलाकार के नाम पर हर बार अपना हंड्रेड परसेंट देने में यकीन रखती हूं। एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग मेरी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा है जिसे मैं पूरी शिद्दत से जीती हूं। ‘कलर कपड़ा करिया’ गाने को भी मैंने बड़े प्यार से संजोया और बनाया है। इसलिए मैं यकीन करती हूं कि आप सब को मेरा यह गाना पसंद आएगा। नो डाउट विक्रांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता और कलाकार है। उनके साथ इस गाने में हमारी केमिस्ट्री भी आपको पसंद आ रही होगी।’

First published on: Oct 07, 2023 05:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.