---विज्ञापन---

Bhojpuri Video: मस्ती में डूबी नजर आईं मोनालिसा, किया मॉर्निंग डांस

Bhojpuri Dance Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों-गानों समेत हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 16, 2022 12:44
Share :

Bhojpuri Dance Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों-गानों समेत हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट वीडियो (Monalisa Video) सामने आते ही छा गया है, जिसमें वो डांस कर लोगों के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा के डांस से छूटे फैंस के पसीने

मोनालिसा ने अपने ऑफीशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘उप्स’ (Oops) गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा इसमें काफी जबरदस्त डांस कर रही हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही उनकी अदाओं पर हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी एनर्जी के साथ डांस करती देखी जा रही हैं।

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में है मोनालिसा का नाम

एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोग अपनी निगाहें उन पर से नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो शेयर कर मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- ‘Morning Vibes… Just Get Up Dance’। वीडियो पर अभी तक 7,576 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मोनालिसा का नाम शुमार हैं। अपने फैशन और स्टाइल से एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

First published on: Sep 16, 2022 12:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.