Saturday, December 9, 2023
-विज्ञापन-

Bhojpuri New Song: दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है ‘बिहार में होइ’ गाना, खेसारी लाल यादव ने किया धमाल

Bhojpuri New Song : सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना इंटरनेंट पर ट्रेंड कर रहा है। ये गान बहुत शानदार है। देखें

Bhojpuri New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है क्योंकि उनका हर गाना सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। खेसारी की आवाज के जादू यूपी-बिहार के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उनका जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है तो लोग उस पर अपना जमकर प्यार लुटाते हैं। इस बार भी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को कुछ ही दिन में मिलियनस में व्यूज मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kiara Advani समेत ये 5 एक्ट्रेस भी OTT पर पार कर चुकी हैं बोल्डनेस की सारी लिमिट, देखें लिस्ट

खेसारी का जलवा (Bhojpuri New Song)

 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना ‘बिहार में होइ’ (Bihar Me Hoi) इस समय यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ‘बिहार में होइ’ (Bihar Me Hoi) को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है और दोनों की आवाज का जादू इस समय लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता महारा (Shweta Mahara) की जबदस्त केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

म्यूजिक सेक्शन में हो रहा ट्रेंड (Bhojpuri New Song)

भोजपुरी सिनेमा के नए गाने ‘बिहार में होइ’ (Bihar Me Hoi) के लिरिक्स अखिलेश कश्यप(Akhilesh Kashyap) और दीपक मतलबी (Deepak Mtalabi) ने लिखे है, जबकि संगीत गोलू गुलजार (Golu Guljar) ने दिया है। भोजपुरी स्टार खेसारी का नया गाना रिलीज होते ही यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में ट्रेंड करने लगा था। 28 सितंबर, 2023 को रिलीज हुए इस गाने को अबतक 6,028,420 बार देखा जा चुका हैं।

कोर्ट ने किया था बैन (Bhojpuri New Song)

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और श्वेता महारा (Shweta Mahara) के नए गाने ‘बिहार में होइ’ (Bihar Me Hoi) को दिल्ली हाईकोर्ट के बैन के बाद रिलीज हुआ था। इस गाने के टीजर ने ही लोगों को इसका दीवाना बना दिया था और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खेसारी के गाना इस समय यूपी बिहार से लेकर दिल्ली वालों की भी जुबान पर चढ़ गया है।

Latest

Don't miss

पार्लियामेंट तक पहुंची एनिमल की गूंज, इस महिला MP ने जाहिर किया अपना दर्द

Ranjeet Ranjan On Animal: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज के साथ ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां...

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here