---विज्ञापन---

दुल्हन बन आम्रपाली दुबे ने तोड़ दिया लाखों लोगों का दिल, दिखाईं एक से बढ़कर एक अदाएं

Aamrapali Dubey Video On Nayi Jhulani Ke Chhaiyan: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को भला कौन नहीं जानता। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की पॉपुलारिटी के आगे बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेस पानी भरती हैं। इंडस्ट्री में उनका नाम मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में रखा जाता है। इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े स्टार […]

Aamrapali Dubey On Nayi Jhulani Ke Chhaiyan
Aamrapali Dubey On Nayi Jhulani Ke Chhaiyan

आम्रपाली दुबे की जबरदस्त परफॉर्मेंस (Aamrapali Dubey Video On Nayi Jhulani Ke Chhaiyan)

इंडस्ट्री में उनकी पॉपुलारिटी को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही एक्ट्रेस के 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने इन्ही फैंस के लिए एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार पोस्ट शेयर करती हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने नई झुलनी के छईया गाने पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। एक्ट्रेस ने अपना ये विडियो इंस्टा पर पोस्ट किया है।

दुल्हन के लिबाज में आम्रपाली दुबे

वीडियो में एक्ट्रेस फुल ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। मांग में टीका, नाक में नथ, सिर पर पल्लू, हाथों में मेंहदी और भरी-भरी चूड़िया, सुर्ख लाल जोड़ा और हैवी मेकअप में एक्ट्रेस एकदम नई नवेली दुल्हन लग रही हैं जिसे देख हर कोई फिदा हो जाए। इस लुक में एक्ट्रेस ने गाने पर जबरस्त एक्सप्रेशन्स देते हुए गाने के बोल गुनगुनाए हैं।

निरहुआ-आम्रपाली की जबरदस्त जोड़ी

आम्रपाली के एक्सप्रेशन्स हमेशा की तरह बेहद ही लाजवाब हैं। जिस पल से एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट किया है उसी पल से फैंस लाइक्स पर लाइक्स और कमेंट की बरसात करने में लगे हुए हैं। पोस्ट पर अबतक 37 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि जिस गाने पर आम्रपाली परफॉर्म कर रही हैं वो गाना उन्ही पर फिल्माया गया है। ये गाना निरहुआ हिंदुस्तानी का है जिसमें आम्रपाली और निरहुआ साथ में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर सालों बाद भी ये गाना धूम मचा रहा है।

First published on: Oct 05, 2023 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.