Malaika Arora Statement On Marriage: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर काफी दिनों से खबरें हैं कि वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शादी करने पर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
मलाइका अरोड़ा कब करेंगी अर्जुन संग शादी!
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा से उनसे अर्जुन कपूर संग शादी को लेकर सवाल किया गया जिसके जवाब में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है। मुझे नहीं लगता कि आपको शादी करने में जल्दबाजी करनी चाहिए क्योंकि ये एक सामाजिक दबाव है। इसे सही कारणों से करें। कई बार माता-पिता आपको मजबूर करते हैं। अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो ये खूबसूरत है।’
अर्जुन कपूर को बताया ऐसा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ये भी कहा कि, ‘जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बारे में भी कई बाते की। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, ‘मैं सिर्फ अर्जुन से जुड़ी हुई नहीं हूं बल्कि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त भी हैं। ‘अर्जुन मुझसे मिलते हैं और वो मुझे समझते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं।’
अरबाज खान के लिए कही दिल की बात
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से उनकी और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की दोस्ती को लेकर भी सवाल किया गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘हमारी आपसी समझ काफी अच्छी है। हम काफी परिपक्व हैं। वो शानदार शख्स हैं। मैं सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दे सकती हूं।’ वहीं इस बयान के बाद फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वो अर्जुन कपूर से शादी करेंगी या नहीं?