---विज्ञापन---

Video: हैदराबाद से लौटे आलिया और रणबीर, पैपराजी को दिए जमकर पोज

Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी को फैंस देखने के लिए बेताब रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों हैदराबाद गए थे और वो मुंबई लौट आए हैं जहां उन्हें स्पॉट किया गया। आलिया और रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया […]

Edited By : Neelu Sharma | Sep 4, 2022 07:35
Share :

Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी को फैंस देखने के लिए बेताब रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों हैदराबाद गए थे और वो मुंबई लौट आए हैं जहां उन्हें स्पॉट किया गया। आलिया और रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

मुंबई में स्पॉट हुए आलिया-रणबीर

वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, दोनों का अंदाज काफी अलग हैं। एक तरफ जहां रणबीर टी-शर्ट और व्हाइट जींस में कूल लग रहे हैं तो दूसरी तरफ आलिया सिल्वर लुक में कमाल की लग रही हैं। इस दौरान उनका बेबी बंप भी दिख रहा हैं। वहीं जैसे ही पैपराजी ने देखा वैसे ही उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

आलिया का दिखा बेबी बंप

बता दें, आलिया-रणबीर ने हैदराबाद में ‘ब्रह्मास्त्र’ धमाकेदार प्रमोशन किया जहां एक्ट्रेस पिंक शरारा सूट में नजर आई जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने सूट पर ‘Baby on Board’ लिखवाया जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। इस वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले थे। इस इवेंट में आलिया और रणबीर के साथ जूनियर एनटीर, करण जौहर, नागार्जुन, एस.एस.राजामौली और मौनी रॉय नजर आई।

इस दिन रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’

वहीं फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की में आलिया-रणबीर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय (Mouni Roy) और नागार्जुन (Nagarjuna) भी नजर आएंगे। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। बता दें, फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है।

First published on: Sep 04, 2022 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.