Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री पर सोलह श्रृंगार को पूरा करेंगे मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, जरूर करें ट्राई

Vat Savitri Vrat 2023: मेहंदी लगे हाथ बहुत ही खूबसूरत दिखते हैं। जब भी कोई तीज-त्यौहार हो या कोई और खास दिन महिलाओं को मेहंदी लगाना बहुत ही पसंद होता है। मेहंदी को सुहाग की निशानी भी माना जाता है। बहुत जल्द यानी 19 मई 2023 को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) आने […]

Vat Savitri Vrat 2023, Vat Savitri Vrat Mehndi Design, Latest Mehndi Design

Vat Savitri Vrat 2023: मेहंदी लगे हाथ बहुत ही खूबसूरत दिखते हैं। जब भी कोई तीज-त्यौहार हो या कोई और खास दिन महिलाओं को मेहंदी लगाना बहुत ही पसंद होता है। मेहंदी को सुहाग की निशानी भी माना जाता है। बहुत जल्द यानी 19 मई 2023 को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) आने वाला है जो हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन वो सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।

अपने श्रृंगार को पूरा करने के लिए महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन लेकर आ रहे हैं जो आप वट सावित्री के दिन लगा सकती हैं। आइए देखते हैं उन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

कट आउट मेहंदी डिजाइन Vat Savitri Vrat 2023

आप वट सावित्री के लिए मेहंदी के डिजाइन सर्च कर रही हैं तो कट आउट मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। जो लोग मेहंदी लगाना तो पसंद करते हैं लेकिन भरे हुए हाथ अच्छे नहीं लगते तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं।

Vat Savitri Vrat 2023

इन डिजाइन में आप बेल, मंडला और भी कई सारे डिजाइन बना सकते हैं। आपके हाथ इस डिजाइन में बहुत ही अच्छे लगेंगे।

बेल डिजाइन Vat Savitri Vrat 2023

बेल डिजाइन ऐसे होते हैं जो कभी भी पुराने नहीं होते और हमेशा एवरग्रीन रहते हैं। आप अपने हाथों पर कोई भी अच्छी सी बेल बना सकते हैं। ये डिजाइन बैक साइड के अलावा हथेली पर भी लगा सकते हैं।

Vat Savitri Vrat 2023

अगर आप चाहें तो इस डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए अपनी फेवरेट ज्वेलरी डिजाइन भी बनवा सकते हैं। अगर आप अपने हाथ को भरा-भरा सा चाहते हैं तो आप 2 से 3 बेल डिजाइन हाथ में लगा सकते हैं।

गोल टिक्की डिजाइन

इन दिनों गोल टिक्की डिजाइन ट्रेंड में हैं जो बहुत ही अच्छे लगते हैं। इस डिजाइन की खास बात ये है कि ये लगाने में भी बहुत आसान होता है। आप इस डिजाइन को हाथ में आगे की साइड के अलावा बैक साइड में भी लगा सकते हैं।

Vat Savitri Vrat 2023

इस डिजाइन को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आउटलाइन भी बना सकते हैं जो बहुत ही अच्छा लगने वाला है जो आपके वट सावित्री वाले लुक में चार चांद लगा सकता है।

First published on: May 16, 2023 11:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.