Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer Launch: “किसी का भाई किसी की जान” के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर इन स्टार्स ने बिखेरा ग्लैमर

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer Launch: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर कल शाम रिलीज कर दिया गया। इसे जूहू के पीवीआर में रिलीज किया गया। इसके लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। जिसमें सलमान खान पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू,सुखबीर […]

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer Launch

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer Launch: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर कल शाम रिलीज कर दिया गया। इसे जूहू के पीवीआर में रिलीज किया गया। इसके लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। जिसमें सलमान खान पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू,सुखबीर , विजेन्द्र सिंह, जस्सी गिल, विनाली भटनागर जैसे तमाम सिलेब्रिटीज मौजूद रहे।

ग्लैमर लुक में नजर आए स्टार्स (Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Trailer Launch)

सभी ने मिलकर इवेंट में चार चांद लगा दिए। इस दौरान सलमान खान समेत सभी स्टार्स एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। सभी स्टार्स की एक दूसरे के साथ बोंडिग देखने लायक थी। आइए सेलेब्रिटीज के लुक पर डालते हैं एक नजर-

इवेंट में सबसे ज्यादा लाइमलाइट फिल्म के लीड एक्टर और एक्ट्रेस ने बटोर लीं। इस दौरान सलमान खान और पूजा हेगड़े ने अपने किलर लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों ने पैपराजी के सामने ढेर सारी पिक्चर्स क्लिक कराईं। जहां एक तरफ सलमान खान फुल ब्लैक लुक में थे तो वहीं दूसरी तरफ पूजा हेगड़े ऑल यैलो लुक में नजर आईं।

इस लॉन्च इवेंट में सभी स्टार्स ने जमकर अपना ग्लैमर दिखाया। एक्टर से लेकर एक्ट्रेस तक सभी अपने बेस्ट लुक में दिखाई दिए फिर चाहे वो पलक तिवारी हों या फिर राघव जुयाल।

इवेंट में शहनाज गिल ऊपर से लेकर नीचे तक फुल ब्लैक आउट फिट में नजर आईं। उनका लुक एकदम किलर था।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इवेंट में पिंक गर्ल बनकर पहुंची। शॉर्ट ड्रेस में पलक बेहद ही क्यूट लग रही थीं। उनका लुक काफी रिफ्रेशिंग था।

इवेंट में एक्टर सिद्धार्थ निगम को भी ब्लैक आउटफिट में देखा गया। उनका लुक काफी डैशिंग था और वो फुल मस्ती में नजर आए।

एक्ट्रेस विनाली भटनागर इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। पैपराजी को भी एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए।

First published on: Apr 11, 2023 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.