Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Pathaan Trailer: ‘पठान’ का दुबई में जलवा, बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया ट्रेलर

Pathaan Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, मेकर्स भी दर्शकों में क्रेज को बरकरार रखने के लिए समय-समय पर फिल्म के गानों से लेकर अन्य जानकारियां साझा करते रहे हैं। अब इसी बीच […]

pathan trailer on burj khalifa
pathan trailer on burj khalifa

Pathaan Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, मेकर्स भी दर्शकों में क्रेज को बरकरार रखने के लिए समय-समय पर फिल्म के गानों से लेकर अन्य जानकारियां साझा करते रहे हैं। अब इसी बीच बीती रात को दुबई के बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ के ट्रेलर को दिखाया गया। इसके बाद लोगों में फिल्म को लेकर और भी एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

‘पठान’ के ट्रेलर से रोशन दिखा बुर्ज खलीफा (pathan trailer on burj khalifa)

पठान का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तहलका मचा दिया है। दर्शक शाहरुख खान को एक्शन अवतार में देखकर गदगद हो रहे हैं। फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। भारत के साथ दुबई में भी शाहरुख खान के ‘पठान’ को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक है।

और पढ़िएVirat Anushka Picture: अनुष्का संग निक्कर पहन ब्रेकफास्ट करते दिखे विराट कोहली

दर्शकों में फिल्म के क्रेज को देखते हुए दुबई के बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ का ट्रेलर दिखाया गया। इस खास मौके पर किंग खान भी वहां मौजूद रहे। इसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा पठान के रंग में पूरी तरह रंगी हुई है।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान को बड़ा तोहफा, ‘पठान’ के लिए फैन क्लब ने कसी कमर

शाहरुख को देख फैंस पागल

यशराज फिल्म्स ने दुबई के इस खास इवेंट से कई पोस्ट शेयर किए हैं। फोटोज में शाहरुख खान फैंस का अभिवादन करते और ट्रेलर को देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस भी शाहरुख खान को देखकर बेकाबू हो रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘पठान’

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि इस फिल्म को दर्शकों से कितना प्यार मिलता है। फिलहाल इसके गाने को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

 

First published on: Jan 15, 2023 01:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.