Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Virat Anushka Picture: अनुष्का संग निक्कर पहन ब्रेकफास्ट करते दिखे विराट कोहली

Virat Anushka Picture: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। जोड़े को अक्सर अपनी एक्टिविटी और पोस्ट्स से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक और तस्वीर साझा कर फैंस का अटैंशन ग्रैब कर लिया है। Virat Anushka […]

Virat Anushka Picture: अनुष्का संग निक्कर पहन ब्रेकफास्ट करते दिखे विराट कोहली
Virat Anushka Picture: अनुष्का संग निक्कर पहन ब्रेकफास्ट करते दिखे विराट कोहली

Virat Anushka Picture: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। जोड़े को अक्सर अपनी एक्टिविटी और पोस्ट्स से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक और तस्वीर साझा कर फैंस का अटैंशन ग्रैब कर लिया है।

Virat Anushka Picture

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पिक्चर पोस्ट की है। इस फोटो में विराट, पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ बीच पर नाश्ते का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। कपल ने कैमरे की ओर देखते हुए स्माइल किया है। जोड़े की ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इसी का नतीजा है कि चंद मिनटों के अंदर इसे 35 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

और पढ़िएKuttey Box office: ‘कुत्ते’ ने दूसरे दिन किया महज इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन, जानें टोटल कमाई

Virat Kohli का दिखा शर्टलेस अवतार 

विराट कोहली ने इस पोस्ट (Virat Kohli Post) को रेड हार्ट वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। पिक्चर में अनुष्का शर्मा, व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ गॉगल्स लगाए, नो मेकअप लुक में बेहद ग्लो कर रही हैं। वहीं विराट कोहली को शर्टलेस होकर महज निक्कर पहने देखा जा सकता है। जोड़े की केमिस्ट्री देखते ही देखते इंटरनेट जगत में छा गई है। फैंस इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

और पढ़िएSushmita Sen: कजिन की शादी में पहुंची सुष्मिता सेन, साड़ी लगीं बला की खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Virat-Anushka की तस्वीर पर फैंस का कमेंट 

विरुष्का की तस्वीर (Virushka Picture) पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,’किंग इज बैक।’ दूसरे ने लिखा है,’भैया शर्ट पहन लो ठंड बहुत है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’ये वर्ल्ड का बेस्ट जोड़ा है।’ बताते चलें कि बीते 11 जनवरी को विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका कोहली के दूसरे जन्मदिन पर एक खास तस्वीर साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने वामिका को अपनी ‘हार्टबीट’ बताई थी। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक इंटीमेट सेरेमनी के दौरान शादी रचाई थी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 14, 2023 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.