Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16: कैप्टेंसी को लेकर ‘बिग-बॉस’ के घर में हंगामा, क्या अब्दु रोजिक संभालेंगे कमान!

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) का गेम हर हफ्ते मजेदार होता जा रहा है। शो के हर एपिसोड फैंस को पसंद आ रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसै-वैसे कंटेस्टेंट्स में प्यार और तकरार देखने को मिल रही हैं।शो में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) फैंस की जान बनें हुए […]

Bigg Boss 16:
Bigg Boss 16:

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) का गेम हर हफ्ते मजेदार होता जा रहा है। शो के हर एपिसोड फैंस को पसंद आ रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसै-वैसे कंटेस्टेंट्स में प्यार और तकरार देखने को मिल रही हैं।शो में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) फैंस की जान बनें हुए हैं और उन्हें शो में देखने के लिए फैंस ‘बिग-बॉस’ का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं अब शो में नए कप्तान का चुनाव होने जा रहा है और हर कोई कैप्टेंसी के लिए लड़ रहा है।

और पढ़िएUrfi Javed: उर्फी जावेद के साथ हो गया खेला, फूट-फूट कर रोईं, जानें क्या है पूरा मामला

‘कैप्टेंसी को लेकर घर में बवाल’

बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें ‘बिग-बॉस’ को आप चुनाव की बात करते हुए सुन सकते हैं। नए एपिसोड में कैप्टेंसी को लेकर घर में लड़ाई देखने को मिल रही हैं। वहीं अब खबर है कि घर के पूर्व कप्तानों ने अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को कप्तान के लिए चुना है। अब्दु रोजिक फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट हैं और उनका कप्तान बनना फैंस के लिए बड़ी खुशी हैं। वो समझदार है और कैसे किसे डील करना हैं इस बात को वो बखूबी जानते हैं।

पुराने कप्तानों को मिली ये जिम्मेदारी

बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) ने सबसे पहले पुराने कप्तानों को एक टास्क दिया। बिग-बॉस ने कहा कि, ‘जो पहले कप्तान रह चुके हैं, वो सदस्य ही घर का नया कप्तान चुने और ये पावर गौतम विग (Gautam Vig), निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) और शिव ठाकरे को दी गई। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट तीनों को मनाने में लग गए कि वो शो में बेहतर कर सकते हैं और उन्हें एक चांस जरूर मिलना चाहिए जिससे वो गेम और बेहतर कर सके।

और पढ़िए Bigg Boss 16: सलमान खान के घर बनी टीना दत्ता और शालीन भनोट की जोड़ी, क्या रंग लाएगा कपल का प्यार

क्या अब्दु रोजिक बने नए कप्तान!

बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) को लेकर जानकारी है कि अब अब्दु रोजिक को घर का कैप्टन चुना जाएगा क्योंकि वो गेम अच्छा खेल रहे हैं और मस्त-मौला अंदाज से घर की शान बने हुए हैं। बता दें कि वो सलमान खान के बेहद करीब हैं और उन्हें छोटा भाईजान भी कहा जाता है। वहीं अब शो में देखना होगा कि क्या अब्दु को मिलती है घर की जिम्मेदारी? देखना ना भूले बिग-बॉस हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर आता है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 04, 2022 08:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.