---विज्ञापन---

सिर दर्द की दवा खाने से हुई थी ब्रूस ली की मौत, मरने के बाद रिलीज हुईं 3 फिल्में

मार्शल आर्ट्स के सरताज कहे जाने वाले ब्रूस ली का जन्म आज ही के दिन 1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में हुआ था। लोग उन्हें उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मार्शल आर्ट के लिए जानते हैं। मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली ने सिर्फ सात हॉलीवुड फिल्में कीं। इनमें से तीन उनके मरने के […]

मार्शल आर्ट्स के सरताज कहे जाने वाले ब्रूस ली का जन्म आज ही के दिन 1940 को चीनी सैन फ्रांसिस्को के चायना-टाऊन में हुआ था। लोग उन्हें उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मार्शल आर्ट के लिए जानते हैं। मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली ने सिर्फ सात हॉलीवुड फिल्में कीं। इनमें से तीन उनके मरने के बाद ही रिलीज हुईं फिर भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। अपनी मौत के इतने अर्से बाद भी वे एक चर्चित चेहरा हैं। दुनिया न सिर्फ उन्हें जानती है बल्कि उनकी कमी महसूस भी करती है।

बेहद छोटी ही उम्र में ब्रूस ली सिनेमा से जुड़ गए और 32 साल की उम्र में तो वो दुनिया को भी अलविदा कह गए। लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि चीनी सिनेमा उनके ज़िक्र के बिना अधूरा है। ब्रूस ली ने छोटी उम्र में ही अभिनय जगत में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। और इन फिल्मों में उनका मार्शल आर्ट देखकर लोग दंग रह जाते थे। इसकी वो रोज़ाना प्रैक्टिस भी करते थे। और इसीलिए मार्शल आर्ट में वो पूरी तरह माहिर हो चुके थे। एक्टर और डायरेक्टर के अलावा ब्रूस ली एक मार्शल आर्ट ट्रेनर भी थे। और कहा जाता है अपने दौर में वो इसकी फीस तकरीबन 250 डॉलर तक लेते थे़। जो उस दौर के हिसाब से बहुत ज्यादा थी। 

ब्रूस ली की मौत से जुड़ा किस्सा काफी दर्दनाक है। वो 20 जुलाई की शाम थी जब ब्रूस ली सिर में दर्द हुआ और दवा लेकर वो एक झपकी लेने चले गए। जब डिनर के  समय वो नहीं पहुंचे तो उन्हें उठाने के लिए उनके परिचित आए। लेकिन वो नहीं उठे। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। जिन्होंने उन्हें उठाने व होश में लाने का भरसक प्रयास किया लेकिन 10 मिनट तक कोशिश के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। बाद में जांच में पता चला कि सिर दर्द के बाद गोली खाने से उन्हें रिएक्शन हो गया जिससे उनका दिमाग फूल गया था उसमें सूजन आ गई थी। 

First published on: Nov 27, 2020 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.