Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Basant Panchami Look: बसंत पंचमी के लिए लेना है येलो ऑउटफिट, तो इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं आइडिया

Basant Panchami Look: जल्द ही बसंत पंचमी का त्योहार (Basant Panchami festival) आने वाला है। ये त्योहार हिंदू धर्म में बड़ा महत्वपूर्ण त्योहार होता है।  इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। जो लोग इस त्योहार के महत्व को समझते हैं उन लोगों ने पीले […]

Basant Panchami Look
Basant Panchami Look

Basant Panchami Look: जल्द ही बसंत पंचमी का त्योहार (Basant Panchami festival) आने वाला है। ये त्योहार हिंदू धर्म में बड़ा महत्वपूर्ण त्योहार होता है।  इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। जो लोग इस त्योहार के महत्व को समझते हैं उन लोगों ने पीले रंग के कपड़ों के लिए शॉपिंग शुरू भी कर दी है। लेकिन कुछ लोग जो फैशन और स्टाइल को फॉलो करने वाले होते हैं वो अपने ड्रेस सेलेक्शन को लेकर बहुत कन्फ्यूज्ड हैं। अगर आप भी अपनी ड्रेस को लेकर सोच में पड़े हुए हैं तो इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के स्टाइल से आइडिया ले सकते हैं।

काजोल येलो साड़ी लुक

काजोल येलो साड़ी लुक

काजोल येलो साड़ी लुक

बसंत पंचमी का दिन नजदीक है, ऐसे में अगर आप ऐसी येलो ड्रेस के बारे में सोच रहे हैं जो आपको सिंपल सोबर लुक दे तो आप काजोल के इस ऑउटफिट स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। काजोल ने इस फोटो में येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज और हैवी जूलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

यह भी पढ़ें: Sania Mirza Looks: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने ग्लैमरस लुक से देती हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात

कैटरीना कैफ येलो ड्रेस लुक

कैटरीना कैफ येलो ड्रेस लुक

कैटरीना कैफ येलो ड्रेस लुक

अगर आप कॉलेज गोइंग स्टूडेंट हैं तो कैटरीना कैफ के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। कैटरीना ने इस फोटो में येलो शार्ट ड्रेस के साथ ओपन हेयर किये हुए हैं साथ में न्यूड मेकअप किये हुए वो कमाल लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Style: मलाइका अरोड़ा के बोल्ड लुक फैंस के उड़ा रहे हैं होश, देखें उनके शानदार लुक्स

कियारा आडवाणी येलो लुक


कियारा आडवाणी येलो लुक

कियारा आडवाणी येलो लुक

अगर आप बसंत पंचमी के दिन बोल्ड लुक चाहती हैं तो कियारा आडवाणी के इस लुक से भी आपको आइडिया मिल सकता है। इस फोटो में कियारा ने येलो कलर के हाई स्लिट ड्रेस के साथ राउंड इयररिंग्स को पेयर किया हुआ है। जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अगर आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट करें तो गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Navya Nanda Naveli Style: स्टार किड नव्या नवेली नंदा नहीं है किसी एक्ट्रेस से कम, हर लुक में लगती हैं गॉर्जियस

आलिया भट्ट सिंपल येलो लुक

आलिया भट्ट सिंपल येलो लुक

आलिया भट्ट सिंपल येलो लुक

अगर आपको बसंत पंचमी के दिन ऑफिस जाना है और साथ में सिंपल लुक कैरी करना है तो आप आलिया भट्ट के इस लुक को फॉलो कर सकते हैं। येलो कलर के फुल स्लीव्स सूत के साथ झुमकी स्टाइल इयररिंग्स और छोटी सी ब्लैक बिंदी लगाए आलिया बेहद एलिगेंट लग रही हैं। आप भी इस तरह के लुक को फॉलो करके एलिगेंट लुक पा सकते हैं।

अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 20, 2023 03:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.