---विज्ञापन---

Video: हिंदी सॉन्ग्स को एंजॉय करती हैं प्रियंका की लाडली, देसी गर्ल ने दिखाई झलक

Priyanka Chopra’ Daughter: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अक्सर ही अपनी बेटी की पिक्चर्स साझा करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने बेटी मालती का वीडियो (Priyanka Chopra Daughter Video) शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहाँ पढ़िए – […]

Edited By : Richa Chandan | Updated: Aug 29, 2022 12:18
Share :

Priyanka Chopra’ Daughter: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अक्सर ही अपनी बेटी की पिक्चर्स साझा करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने बेटी मालती का वीडियो (Priyanka Chopra Daughter Video) शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यहाँ पढ़िएनवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान, महिला का किरदार निभाना नहीं था आसान

हिंदी गाने को किया एंजॉय

गौरतलब है कि देसी गर्ल की बेटी मालती मैरी (Malti Marie) सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट वीडियो में दिखाया कि, मालती बॉलीवुड गाने ‘ससुराल गेंदा फूल’ को एन्जॉय कर रही हैं। फैंस को यह क्यूट वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, शनिवार की सुबह ऐसी हो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अब तक नहीं दिखाया है चेहरा

आपको बता दें कि जनवरी में जन्मी प्रियंका चोपड़ा की बेटी की यूं तो कई झलक सामने आ चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि स्टार कपल (Nick Priyanka Daughter) जल्दी ही अपनी बेटी का चेहरा सबके सामने दिखाए।

 

 

सरोगेसी के जरिए हुआ बेटी का जन्म

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी रचाई। इसी साल यह कपल सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। हालांकि जन्म के बाद एक्ट्रेस की बेटी करीब 100 दिन बाद हॉस्पिटल से घर आई। प्रियंका ने मदर्स डे के मौके पर पहली बार बेटी की पहली झलक दिखाई थी।

यहाँ पढ़िएमौसम का मजा लेती दिखीं सारा अली खान, फैंस को बताया हाल

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt), और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी दिखाई देंगी। एक लंबे अर्से के बाद एक्ट्रेस किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। फैंस को बेसब्री से एक्ट्रेस के इस फिल्म का इंतजार है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 28, 2022 10:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.