Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Who Is Anshula Kapoor’s Fiancé Rohan Thakkar? कितने अमीर Boney Kapoor के दामाद? जानिए सबकुछ!

कपूर परिवार में इन दिनों शादी का उत्साह चरम पर है। बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्री-वेडिंग समारोहों की शुरुआत माता की चौकी के साथ हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 22, 2026 17:16
Share :
Anshula Kapoor

कपूर परिवार में इन दिनों शादी का उत्साह चरम पर है। बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्री-वेडिंग समारोहों की शुरुआत माता की चौकी के साथ हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अंशुला कपूर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर समेत परिवार के कई सदस्य भी जश्न का हिस्सा बने। पूरे परिवार को भजन, डांस और खुशी के माहौल में डूबा देखा गया। अंशुला और रोहन ने माता रानी की आरती कर आशीर्वाद भी लिया। प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच अब लोगों की दिलचस्पी अंशुला के होने वाले पति रोहन ठक्कर के बारे में जानने में बढ़ गई है। रोहन पेशे से एक स्क्रिप्ट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस राइटर के रूप में काम कर चुके हैं। शिक्षा की बात करें तो रोहन ने FLAME University से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से स्क्रीन राइटिंग और प्ले राइटिंग में मास्टर्स किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। अंशुला और रोहन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुका है और फैंस इस कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

First published on: Jun 22, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola