Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘किंग अकेला काफी है…’ शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए बेकरार फैंस! मन्नत के बाहर उमड़ा हुजूम

Shah Rukh Khan Birthday Fans Celebration: शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 2, 2026 15:52
Share :

Shah Rukh Khan Birthday Fans Celebration: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है और ये दिन ‘किंग खान’ के फैंस के लिए बहुत ही ज्यादा खास है. इस खास दिन पर एक बार फिर शाहरुख के घर मन्नत के बाहर उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है. मन्नत के बाहर खड़ा हर एक फैन बस शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए बेकरार था. हर कोई अपने किंग खान का दीदार करना चाहता था. ऐसे में जब शाहरुख सामने आए तो मानो सभी फैंस की ईद हो गई.

दरअसल, शाहरुख खान के जन्मदिन पर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग हो गए हैं. इन दिनों मन्नत में कंस्ट्रक्शन होने की वजह से शाहरुख कुछ समय से घर से दूर थे. जिसके चलते इस बार बालकनी वाला नजारा देखने को नहीं मिला. लेकिन शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों को मायूस नहीं किया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख अपनी गाड़ी से उतरते ही अपने खास अंदाज में लोगों को ग्रीट करते नजर आए. चेहरे पर वही प्यारी सी मुस्कान और फैंस के लिए फ्लाइंग किस। बस फिर क्या था? अपने स्टार की एक झलक पाकर चाहने वालों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2026 03:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो