Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

29वें जन्मदिन पर चहकीं Sara Tendulkar, Arjun-Saaniya Chandhok संग की पार्टी! Sachin ने लुटाया प्यार

क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपना 29वां जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सारा मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर और भाभी सानिया चंडोक के साथ डिनर पर पहुंचीं। रेस्टोरेंट के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 12, 2026 17:00
Share :
Sara Tendulkar

क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपना 29वां जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सारा मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर और भाभी सानिया चंडोक के साथ डिनर पर पहुंचीं। रेस्टोरेंट के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा ब्लैक और बेज चीता प्रिंट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। उनके चेहरे पर दिख रही मुस्कान और बर्थडे ग्लो ने सबका ध्यान खींच लिया। पैपराजी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, सारा की भाभी सानिया चंडोक ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। ननद-भाभी की जोड़ी ने रेस्टोरेंट के बाहर खूब लाइमलाइट बटोरी। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर भी परिवार के साथ मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने पैपराजी के सामने रुककर पोज नहीं दिया। वहीं, बेटी का जन्मदिन हो और पिता सचिन तेंदुलकर उन्हें विश न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। सचिन ने सोशल मीडिया पर सारा के लिए एक प्यारा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कभी वह सारा को रास्ता दिखाया करते थे, लेकिन अब उन्हें खुशी होती है कि सारा अपने रास्ते खुद चुनती हैं। सचिन ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

First published on: Oct 12, 2026 05:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola