---विज्ञापन---

Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी का दिखा देसी स्वैग, ट्रैक्टर पर बैठ उड़ाया गर्दा

Sapna Chaudhary Video: देसी क्वीन सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस और डांसर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ एक्ट्रेस अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर कर उनका दील जीत लेती हैं। एक्ट्रेस के डांस के […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 3, 2022 15:46
Share :
सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Sapna Chaudhary Video: देसी क्वीन सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस और डांसर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ एक्ट्रेस अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर कर उनका दील जीत लेती हैं। एक्ट्रेस के डांस के साथ-साथ लोग उनके लुक्स पर भी मर-मिटते हैं। अब सपना चौधरी का एक और वीडियो चर्चा में आता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में दिखा सपना का खूबसूरत अंदाज

सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस और डांसर का काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। सपना अपने इस वीडियो में सूट पहन टैक्टर पर बैठी हैं। जिसे देख हर कोई अपना दिल हार रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस का देसी स्वैग देखने को मिल रहा है। जिसमें वो फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में ‘पक्का हरियाणा का’ (Pakka Haryana Ka) गाने पर जबरदस्त अदाएं दिखा रही हैं। जिसे देख लोगों को होश उड़ रहे हैं।

सपना ने गाने में दिखाए कातिलाना एक्सप्रेशन

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। साथ ही वो इतने कातिलाना एक्सप्रेशन दे रही हैं जिसे देख हर कोई उनपर फिदा हो रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो शेयर होते ही चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस को ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वो जमकर लाइक और कमेंट बरसा रहे हैं। आपको बता दें, अभी तक वीडियो पर 47,973 लाइक्स आ चुके हैं।

First published on: Nov 03, 2022 03:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.